न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्‍सीन रजिस्‍ट्रेशन के लिए आधार कार्ड नहीं है तो बच्‍चे लगा सकेंगे 10वीं की मार्कशीट या स्टूडेंट ID कार्ड

डॉ शर्मा ने बताया कि बच्‍चों को वैक्‍सीन लगवाने के लिए CoWIN के जरिए ही पहले रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। जिन बच्‍चों के पास आधार कार्ड नहीं है उनके लिए CoWIN पर 10वीं की मार्कशीट लगाने का ऑप्‍शन भी दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 9:50:52

वैक्‍सीन रजिस्‍ट्रेशन के लिए आधार कार्ड नहीं है तो बच्‍चे लगा सकेंगे 10वीं की मार्कशीट या स्टूडेंट ID कार्ड

देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। बच्‍चों का रजिस्‍ट्रेशन भी CoWIN एप पर ही होगा। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉ आरएस शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चे वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक, अभी इस एज ग्रुप के बच्चों को केवल कोवैक्सिन ही लगाई जाएगी।

डॉ शर्मा ने बताया कि बच्‍चों को वैक्‍सीन लगवाने के लिए CoWIN के जरिए ही पहले रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। जिन बच्‍चों के पास आधार कार्ड नहीं है उनके लिए CoWIN पर 10वीं की मार्कशीट लगाने का ऑप्‍शन भी दिया गया है। इसके साथ ही बच्‍चे स्टूडेंट आईडी कार्ड से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बच्‍चे अपने माता-पिता के फोन नंबर से ये रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं क्‍योंकि एक नंबर पर एक ही परिवार के 4 लोगों का रजिस्‍ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके साथ ही बच्चे अपने नजदीकी केंद्र में जाकर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।

देश में अभी 15 से 18 साल के बच्चों को ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। उससे छोटी उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन पर सरकार ने फैसला नहीं लिया है। ड्रग्स कंट्रोलर ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी भले ही दे दी है, लेकिन सरकार ने अभी 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन ही शुरू करने का फैसला लिया है।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं और वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के देश में बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को को घोषणा की थी कि अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की उम्र के बीच के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं 10 जनवरी से देश में स्वास्थ्य और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 साल की उम्र से अधिक के लोगों को डॉक्‍टरी सलाह पर एहतियात के तौर पर टीकों की तीसरी खुराक दिए जाने की शुरुआत की जाएगी। इसे बूस्टर डोज की बजाय प्रीकॉशन डोज नाम दिया गया है।

ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या हुई 670

देश में ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक दिन में सबसे ज्यादा 135 मामले दर्ज हुए हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 670 हो गई। सोमवार को गोवा और मणिपुर में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में कल एक-एक मरीज मिले। ओमिक्रॉन अब तक 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है।

दिल्ली में बीते दिन ओमिक्रॉन के रिकॉर्ड 63 केस दर्ज हुए। इसके अलावा महाराष्ट्र में 26, गुजरात में 24, तेलंगाना में 12, राजस्थान में 3, उत्तराखंड में 3 और हरियाणा में 2 नए मामले रिपोर्ट हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर