न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Vaccine: किस राज्य को मिली वैक्सीन की कितनी डोज और कितनी हुई बर्बाद, देखें पूरी लिस्ट

देश में 11 से 14 अप्रैल के बीच ‘टीका उत्सव’ मनाया जा रहा है। रविवार को शुरू हुए इस उत्सव में पहले दिन 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 टीके की खुराक दी गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 12:34:09

Corona Vaccine: किस राज्य को मिली वैक्सीन की कितनी डोज और कितनी हुई बर्बाद, देखें पूरी लिस्ट

देश में 11 से 14 अप्रैल के बीच ‘टीका उत्सव’ मनाया जा रहा है। रविवार को शुरू हुए इस उत्सव में पहले दिन 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 टीके की खुराक दी गई हैं। इसके साथ ही देश में अब तक टीके की 10,43,65,035 खुराक दी जा चुकी है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता में चार दिवसीय ‘टीका उत्सव’ का प्रस्ताव दिया था जिसकी शुरुआत ज्योतिबा फुले की जयंती से शुरू होकर बीआर आंबेडकर की जयंती तक चलनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच ‘टीका उत्सव’ अभियान को कोविड-19 के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत बताई। पीएम मोदी ने वायरस से मुकाबला करने के लिए जनता को अनेक सुझाव दिए और साथ ही व्यक्तिगत व सामाजिक स्तर पर स्वच्छता अपनाने पर जोर देने को कहा। वहीं, वैक्सीन को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच खींचतान देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि हमारे टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन खत्म होने की खबरें भी आई। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख कर 25 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगवाने की अनुमति मांगी है। लेकिन केंद्र सरकार फिलहाल इसपर चुप है। यह पहली बार है, जब इतने कम समय में किसी भी महामारी की वैक्सीन तैयार हुई है। एक तरफ जहां कोरोना वैक्सीन की कमी की बात सामने आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ वैक्सीन की बर्बादी भी बड़ी मात्रा में हो रही है।

किस राज्य को मिला कितना टीका और पाइपलाइन में हैं कितने डोज

राज्य - कोरोना वैक्सीन के डोज मिले - कितने मिलने वाली हैं

आंध्र प्रदेश - 3,794,920 - 1,458,170
बिहार - 4,644,080 - - 1,096,890
उत्तरप्रदेश - 9,209,330 - 4,798,450
उत्तराखंड - 1336,100 -
ओडिशा- - 4,344,140 - 200,000
मध्य प्रदेश - 5,819,530 - 3,376,220
महाराष्ट्र - 10,619,190 - 1,943,280
राजस्थान - 10,495,860 - 383,260
जम्मू कश्मीर - 1,351,600 - 160,240
झारखंड - 2,474,340 - 2,047,610
पश्चिम बंगाल - 8,383340 - 2,105,970
छत्तीसगढ़ - 4,666,550 -
दिल्ली - 2,370,710 - 200,000
गुजरात - 10,519,330 -
पंजाब - 2,236,770 -
असम - 1,781,080 - 818।740
कर्नाटक - 7,057,900 - 1377,560
हिमाचल - 1,116,990 - 193,160
हरियाणा - 3,042,220 - 1,992,150
केरल - 5,606,790 - 974,710
तेलंगाना - 2 599,230 - 362280
चंडिगढ़ - 180,930 -
गोवा - 264,370 -
तमिलनाडु - 5,428,950 - 221।440

आंकड़ें टाइम्स ऑफ इंडिया

कोरोना के टीके कमी के अलावा इसकी बर्बादी की खबरे भी सामने आ रही है। महाराष्ट्र सरकार पर केंद्र सरकार ने पांच लाख खुराक बर्बाद करने का आरोप लगाया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में 12.4%, हरियाणा में 10% और बिहार में 8.1% उन राज्यों में से है, जहां सबसे अधिक कोविड की वैक्सीन बर्बाद हुई है। दिल्ली, आंध्र प्रदेश, पंजाब, असम और मणिपुर में क्रमशः 7, 7.3, 8, 7.3 और 7.2 प्रतिशत टीके की बर्बादी हुई है।

कैसे होता है वैक्सीन का नुकसान

- शीशी का लीक होना
- कोल्ड चेन का टूट जाना
- समाप्ति तिथि पार होने पर
- अधिक तापमान के संपर्क में आने की स्थिति में
- शीशी खुलने के बाद समय सीमा में खुराक का उपयोग नहीं होना

ऐसा माना जाता है कि किसी भी टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की बर्बादी अपेक्षित होती है। मगर जब बर्बादी अनुमान से ज्यादा होने लगती है तो डिमांड पर असर पड़ता है। इसकी वजह से वैक्सीन की कमी जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

24 घंटे में रिकॉर्ड 1.69 लाख नए मरीज मिले

देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 69 हजार 914 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में बढ़ते मरीजों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बीते दिन 904 लोगों ने कोरोना की वजह से मौत हो गई। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस, यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी आज 12 लाख के पार पहुंच जाएगा। बीते दिन इसमें 93,590 की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 95 हजार 960 पर पहुंच गया। देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 70 हजार 209 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब