न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की ऑटो से टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

बिहार में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रविवार की रात 9:30 के करीब मसौढ़ी से नौबतपुर जा रही एक ऑटो ट्रक से टकरा गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 9:10:34

बिहार में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की ऑटो से टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

बिहार में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रविवार की रात 9:30 के करीब मसौढ़ी से नौबतपुर जा रही एक ऑटो ट्रक से टकरा गई, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह हादसा मसौढ़ी पितवांस मार्ग के नूरा बाजार पुलिया के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो तुरंत ही पलट गया। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर ट्रक भी ऑटो के ऊपर पलट गया। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में 4 लोग डोरीपर गांव के, 2 बेगमचक के और एक हांसडीह गांव का निवासी था। सभी मजदूर पटना से अपने घर लौट रहे थे जब यह घटना घटी। मृतकों में से कुछ श्रमिक प्रतिदिन मजदूरी के लिए पटना जाते थे और रात में वापस लौटते थे।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:

सुशील राम (30), टेम्पो ड्राइवर, हांसडीह गांव
मेश बिंद (40), डोरीपर गांव
विनय बिंद (40), डोरीपर गांव
मतेंद्र बिंद (30), डोरीपर गांव
उमेश बिंद (40), डोरीपर गांव
उमेश बिंद (30), डोरीपर गांव
सूरज ठाकुर (20), बेगमचक गांव

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी भी मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए सरकार से मृतक के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

"यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। अब तक सात लोगों का शव निकाला गया है। हम देर रात से घटना स्थल पर हैं। सभी मृतक के आश्रितों को हमने सरकार से मांग की है कि 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।"- रेखा देवी, विधायक, मसौढ़ी

क्या बोली पुलिस?:

इस बारे में मसौढ़ी पुलिस ने बताया कि मसौढ़ी थानांतर्गत स्थित नूरा पुल के पास एक ट्रक और एक टेम्पो के बीच टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 मसौढ़ी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां 7 व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

"मसौढ़ी के नूरा बाजार के पास ट्रक और ऑटो में ट्क्कर हुई है। कई लोद ऑटो में दब गए हैं, जिनको निकाला जा रहा है। मरने वालों में ज्यादातर मजदूर हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। "- विजय यादवेंदु, थानाध्यक्ष, मसौढ़ी थाना

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत