न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गृह मंत्रालय ने सत्येन्द्र जैन के खिलाफ CBI जाँच की मंजूरी दी, उप राज्यपाल ने की थी अनुशंसा

गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। सत्येंद्र जैन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से “प्रोटेक्शन मनी” के रूप में 10 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 2:47:44

गृह मंत्रालय ने सत्येन्द्र जैन के खिलाफ CBI जाँच की मंजूरी दी, उप राज्यपाल ने की थी अनुशंसा

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। सत्येंद्र जैन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से “प्रोटेक्शन मनी” के रूप में 10 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप है।

सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल पर तिहाड़ जेल में जबरन वसूली का रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी वसूलने का आरोप है। इसके अलावा महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन और संदीप गोयल समेत तिहाड जेल के अन्य अधिकारियों राजकुमार और मुकेश प्रसाद पर साल 2019-22 के बीच 12.50 करोड़ रुपये वसूलने के आरोप लगाया था।

इसको लेकर महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के LG को एक शिकायत भी भेजी थी। आरोप है कि सत्येंद्र जैन व तिहाड़ जेल के अन्य अधिकारियों ने पैसे की एवज में अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए जेल में बंद कैदियों को जेल मैन्युअल के खिलाफ कई सुविधायें मुहैया करवाई थीं।

गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग के केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को तत्कालीन जेल अधिकारियों ने न सिर्फ जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दी बल्कि अन्य कैदियों से मसाज तक मुहैया करवाई थीं।

दरअसल, गृह मंत्रालय से इस मामले में फरवरी में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में उपराज्यपाल को एक लेटर लिखकर आरोप लगाया था कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से एक हाई-प्रोफाइल जबरन वसूली रैकेट चला रहे हैं। सीबीआई ने बताया कि जैन ने महाठग सुकेश से बतौर प्रोटेक्शन मनी 10 करोड़ रुपये मांगी थी। वहीं सुकेश ने आरोप लगाया है कि साल 2018 से 2021 के बीच सत्येंद्र जैन ने उससे या तो खुद या अपने सहयोगियों के माध्यम से धन की उगाही की है।

ज्ञातव्य है कि सत्येंद्र जैन को मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था। उनकी आखिरी जमानत याचिका इस साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। उसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसके पहले जेल के बाथरूम में गिरने के बाद 26 मई, 2023 को उन्हें अंतरिम चिकित्सा जमानत दी गई थी। जमानत अवधि के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी