न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होली पर दिल्ली में मौसम मचाने वाला है हुड़दंग, होगी जमकर बारिश!

दिल्ली-NCR में मौसम तेजी से बदल रहा है। मार्च में ही गर्मी चरम पर है, लेकिन अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना है। होली के दिन भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 9:39:25

होली पर दिल्ली में मौसम मचाने वाला है हुड़दंग, होगी जमकर बारिश!

दिल्ली-NCR में मौसम तेजी से बदल रहा है। मार्च के महीने में ही तापमान मई जैसी गर्मी का अहसास करा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर होली के दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 3-4 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश और बर्फबारी के संकेत

13 से 16 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13-16 मार्च के दौरान बारिश की संभावना है, जबकि 14-15 मार्च को राजस्थान में भी गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश और असम के आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक द्रोणिका रेखा भी सक्रिय है, जो अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में मौसम को प्रभावित कर सकती है।

अगले 7 दिनों तक हो सकती है बारिश, तापमान में भी आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में कई राज्यों में बारिश और तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। 13 से 15 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज यानी 13 मार्च को असम और मेघालय में तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके अलावा, पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

गुजरात में लू की चेतावनी, झारखंड और पश्चिम बंगाल भी रहेंगे प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार, आज 13 मार्च को गुजरात के विभिन्न हिस्सों में लू चलने की संभावना है। गर्मी के प्रकोप के चलते राज्य के कई इलाकों में तापमान बढ़ सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा, 14 से 16 मार्च के बीच झारखंड में भी लू के हालात बन सकते हैं, जबकि 16 मार्च को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब