न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन : सालों से चलाए जा रहे अभियान के बाद हिंदुओं व सिखों को मिला अस्थि विसर्जन के लिए टैफ नदी का किनारा

सालों से चलाए जा रहे अभियान के बाद टैफ नदी के किनारे अस्थि विसर्जन की इजाजत दी गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 3:49:53

ब्रिटेन : सालों से चलाए जा रहे अभियान के बाद हिंदुओं व सिखों को मिला अस्थि विसर्जन के लिए टैफ नदी का किनारा

ब्रिटेन के वेल्स में हिंदुओं व सिखों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी कि अपने प्रियजनों की अंत्येष्टि के बाद उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए एक स्थान दिया जाए। सालों से चलाए जा रहे अभियान के बाद टैफ नदी के किनारे अस्थि विसर्जन की इजाजत दी गई है। इस मौके पर कार्डिफ काउंसिल के प्रवक्ता ने कहा कि महामारी के कारण इस समस्या के समाधान में कुछ समय लगा, लेकिन अब हमारे पास एक स्थायी स्थान है, जिसका उपयोग सिख और हिंदू समुदाय की वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों द्वारा किया जाएगा। इसका इस्तेमाल ब्रिटेन के हिंदुओं और सिखों द्वारा किया जा सकेगा। अस्थि विसर्जन के लिए एक स्थल की कमी का मुद्दा पहली बार 1999 में कार्डिफ काउंसिल के पार्षद जसवंत सिंह ने उठाया था। इसके बाद 2013 में एएसजीडब्ल्यू के चन्नी कलेर ने इसे गति दी। करीब 22 साल बाद अभियान को कामयाबी मिल गई है।

दिसंबर 2016 में बनाया गया अंतिम संस्कार समूह, वेल्स (ASGW) इसके लिए प्रयास कर रहा था। आखिरकार वेल्स की राजधानी कार्डिफ पिछले सप्ताह इसकी शुरुआत हो गई। एएसजीडब्ल्यू की अध्यक्ष विमला पटेल ने कहा कि कार्डिफ काउंसिल ने इस स्थल के निर्माण के लिए धन दिया और लैंडैफ रोइंग क्लब और साउथ वेल्स के हिंदू और सिख समुदायों के सदस्यों ने भी आर्थिक योगदान दिया। विमला पटेल ने कहा कि कई सालों की मेहनत के बाद हमें अस्थि विसर्जन का स्थान मिला है।

विमला पटेल ने कहा कि वेल्स में हिंदुओं और सिखों की तीन से अधिक पीढ़ियां बसी हुई हैं। हमारे समुदाय की पहली पीढ़ी ने अंत्येष्टि के बाद अस्थियां व राख को अपनी मातृभूमि में वापस ले जाने शुरू किया, लेकिन बाद की पीढ़ियां, या तो यहां पैदा हुईं या जिन्होंने अपना अधिकांश जीवन यहां बिताया है, वे अपने प्रियजनों की अस्थियों व राख को पूरे सम्मान के साथ वेल्स में विसर्जित करना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती