Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में भरोसे की हत्या करने का मामला, जिस हिंदू महिला को बनाया बहन उसी से किया जबरन विवाह

पडोसी देश पाकिस्तान में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो रिश्तों को शर्मसार करता हैं। यहां जिस हिंदू महिला से राखी बंधवा बहन बनाया गया उसी से जबरन विवाह का मामला सामने आया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 10:10:54

पाकिस्तान में भरोसे की हत्या करने का मामला, जिस हिंदू महिला को बनाया बहन उसी से किया जबरन विवाह

पडोसी देश पाकिस्तान में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो रिश्तों को शर्मसार करता हैं। यहां जिस हिंदू महिला से राखी बंधवा बहन बनाया गया उसी से जबरन विवाह का मामला सामने आया हैं। पीड़िता सिंध प्रांत में रहने वाली रीना मेघवार हैं जिसने अपने पड़ोस में रहने वाले कासिम काशकेली को रक्षाबंधन पर राखी बांधकर अपना भाई बनाया था। बाद में इसी भाई ने रीना का अपहरण कर लिया और जबरन इस्लाम कबूल करवाकर उससे निकाह कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रीना के माता-पिता ने पहले भी आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन और अपहरण के मामले में सिंध हाईकोर्ट में भी अर्जी दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार तब रीना ने हाईकोर्ट कहा था कि उसने अपनी मर्जी से काशकेली से शादी की है। इसके बाद काशकेली के खिलाफ एफआईआर रद्द कर दी गई थी। लेकिन नया वीडियो सामने आने पर पुलिस ने फिर कार्रवाई की। काशकेली ने रीना को 13 फरवरी को अगवा किया था।
रीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ा और अब पाक की अदालत ने रीना मेघवार को उसके माता-पिता को सौंपने का आदेश जारी किया है। सोशल मीडिया पर रीना का एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था। इसमें वह कह रही थी, 'मुझे जबरन यहां लाया गया है, मुझे मेरे माता-पिता के पास भेज दो। मुझे धमकी दी गई है कि मेरे माता-पिता और भाइयों को जान से मार दिया जाएगा।' जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो इसका संज्ञान लेते हुए सिंध पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस जांच दल ने काशकेली के एक घर से रीना को बरामद किया। सोमवार को उसे बदीन की स्थानीय सत्र अदालत में पेश किया गया था। अदालत में रीना मेघवार ने बताया कि मैंने इस्लाम कबूल नहीं किया था और आरोपी ने मुझसे निकाह करने के लिए झूठे कागजात बनवाए थे। रीना ने अदालत को यह भी बताया कि आरोपी ने मेरे साथ अनुचित व्यवहार किया और मेरे माता-पिता और भाई की जान को भी खतरा है। वहीं, आरोपी के परिवार ने दावा किया है कि रीना ने इस साल फरवरी में अपना घर छोड़ गिया था और काशकेली से शादी कर ली थी। आरोपी के परिवार के अनुसार तब रीना ने अपना नाम भी बदलकर मरियम कर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका