न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं राहुल गांधी, असम के CM हिमंत बिस्वा के इस बयान पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

हिमंता के इस बयान पर कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यही वो ही व्यक्ति है जो कांग्रेस नेताओं का पैर पकड़ता था, उनको शर्म आनी चाहिए, आज वो जो भी है वो कांग्रेस की वजह से हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Nov 2022 5:04:58

सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं राहुल गांधी, असम के CM हिमंत बिस्वा के इस बयान पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 महीने से ज्यादा समय से भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। फिलहाल उनकी यात्रा मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता बढ़ी हुई दाढ़ी में दिख रहे हैं।ऐसे में राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की एक टिप्पणी विवादों में आ गई है। जिसपर कांग्रेस ने उनको करारा जवाब दिया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की दाढ़ी की तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी थी। गुजरात में एक रैली में उन्होंने राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?

हिमंता के इस बयान पर कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यही वो ही व्यक्ति है जो कांग्रेस नेताओं का पैर पकड़ता था, उनको शर्म आनी चाहिए, आज वो जो भी है वो कांग्रेस की वजह से हैं।

बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा ने गुजरात रैली में कहा था कि राहुल जी आपका चेहरा ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोगों को महात्मा गांधी दिखाई दे, सरदार पटेल दिखाई दे, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें सद्दाम हुसैन दिखाई दे।

बता दें कि सद्दाम हुसैन इराक के तानाशाह थे। खाड़ी युद्ध के दौरान सद्दाम हुसैन की सेना और अमेरिकी फौजों में लड़ाई हुई थी। बाद में अमेरिका ने उन्हें पकड़कर मौत की सजा दी थी।

भारत को नहीं समझ पाई कांग्रेस

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है। पार्टी के व्यवहार से साफ है कि वे अभी तक भारत को नहीं समझ पाए हैं। आफताब-श्रद्धा केस के बारे में बात करते हुए हिमंत बिस्वा ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हाल ही में कहा था कि आफताब का मतलब सूरज होता है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आफताब का मतलब सूरज नहीं है, न गुजराती में, न असमिया में और न ही संस्कृत में।

संदीप दीक्षित ने कही ये बात

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि इनका बयान सुनकर बीजेपी पर हंसने का मन होता है। कभी नहीं सोचा था कि ये लोग इतना नीचे गिरेंगे, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा से इनके होश उड़ गए हैं। उनके नेता ने भी हाल में दाढ़ी बढ़ाई थी। लेकिन हमलोगों ने कुछ नहीं कहा था। हम इस मुद्दे पर बात करेंगे।

हिमंता बिस्वा सरमा के इस बयान पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अलका लांबा ने कहा कि अच्छा हुआ जब हिमंता बिस्वा सरमा राहुल गांधी से मिलने गए थे तो राहुल ने हिमंता की बजाय अपने वफादार कुत्ते को ज्यादा तरजीह दी थी।बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा जब कांग्रेस में थे तो वे राहुल गांधी से अपनी मुलाकात का एक किस्सा लोगों को अक्सर सुनाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन