न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

400+ पर बोले हिमंत बिस्वा, मोदी के नेतृत्व में POK को भारत में शामिल किया जाएगा

पूर्वी दिल्ली में एक जनसभा में कहा जब 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 300 सीटें मिलीं तो उसने अयोध्या में राम मंदिर बनाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 May 2024 2:52:45

400+ पर बोले हिमंत बिस्वा, मोदी के नेतृत्व में POK को भारत में शामिल किया जाएगा

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इन दिनों नई दिल्ली में भाजपा के लोकसभा चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशियों के लिए आम जनता से वोट मांग रहे हैं। वे जनसभाओं में आम जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा का बखान कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी को लेकर पूर्वी दिल्ली में एक जनसभा में कहा जब 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 300 सीटें मिलीं तो उसने अयोध्या में राम मंदिर बनाया। अब इस चुनाव में 400 सीटें मिलेंगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि स्थल और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल किया जाएगा।

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री की पार्टी को 400 सीटें मिलेंगी तो पीओके भी भारत का हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर कोई सचिन तेंदुलकर से पूछता है कि आप दोहरा शतक या तिहरा शतक क्यों लगाते हैं, तो इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। इसके बावजूद, जब कांग्रेस भाजपा से पूछती है कि आपको 400 सीटों की आवश्यकता क्यों है? जवाब है- जब हमें 300 सीटें मिलीं, तो हमने अयोध्या में राम मंदिर बनाया। अब जब हमें 400 सीटें मिलेंगी तो कृष्ण जन्मभूमि बनाई जाएगी और ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर बाबा विश्वनाथ मंदिर भी बनाया जाएगा।”

सरमा के बयान को दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने में कामयाब होती है तो विरासत के साथ विकास को भी आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा, "काशी, मथुरा और अयोध्या जैसे स्थान नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।"

इससे पहले भी सरमा ने यही बयान दिया था। उन्होंने बीते शनिवार को भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में बिहार के बेगूसराय के बखरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, “आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 सीटें क्यों चाहिए। देश में विकास के हुए कार्यों को आगे बढ़ाने, पीओके को भारत में शामिल करने, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बने ज्ञानवापी मस्जिद एवं मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि परिसर से ईदगाह को हटाने के लिए इतनी सीटें तो हर हाल में चाहिए।”

भाजपा नेता ने कहा कि यदि इस बार 400 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनी तो देश से लव जिहाद को समाप्त कर दिया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, “मोदी सरकार का आरक्षण अनुसूचित जाति (एससी)- अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए है। कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बरगलाती रही है और तुष्टिकरण की राजनीति करती है।” उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू बनाना भाजपा का लक्ष्य है। हिंदु सभ्यता पर आधारित देश बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सबके लिए है। देश में हिंदू हैं इसलिए हमारा देश सेक्युलर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा