न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम ने अचानक ली करवट, हिमाचल और कश्मीर में गिरी बर्फ; कई राज्यों में दोबारा ठंड का हुआ एहसास

हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के कुफरी में बर्फ तो शिमला समेत कई शहरों में बारिश हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 10:24:20

मौसम ने अचानक ली करवट, हिमाचल और कश्मीर में गिरी बर्फ; कई राज्यों में दोबारा ठंड का हुआ एहसास

हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के कुफरी में बर्फ तो शिमला समेत कई शहरों में बारिश हुई है। जिसके बाद शुक्रवार को कई राज्यों में दोबारा ठंड का एहसास होने लगा। दिल्ली-NCR, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई है। राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। शाम होते होते गरज के साथ बारिश हुई। कुछ जगह ओले भी गिरे हैं। रीवा, इंदौर और उज्जैन संभागों को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से मौसम बदल गया। कुछ देर के लिए बारिश भी हुई। इससे कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश शुरू होते ही किसानों ने टेंट में रखे खाने-पीने के सामान को भीगने से बचाया। टेंट में रखे सभी बिस्तर भी भीग गए। उन्हें बाद में बदल दिया गया ताकि किसानों को दिक्कत न हो।

हिमाचल प्रदेश : 7 जिलों में यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कई जगह तूफान आया और तेज हवाएं चलीं। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज कर गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 7 जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में येलो अलर्ट जारी किया। यह चेतावनी रविवार तक जारी रहेगी। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बर्फबारी से रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। इससे शुक्रवार को दूरदराज के एक इलाके में गर्भवती महिला फंस गई। सेना के जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सेना के मुताबिक, सुबह लगभग 11 बजे दारदपुरा वॉर्ड मेंबर गुलाम नबी ने कॉल कर बताया कि भारी बर्फबारी और बारिश के कारण सड़क बंद है। कोई वाहन नहीं निकल पा रहा है।

उन्होंने बताया कि कोसी मोहल्ला में रहने वाली खुर्शीदा बेगम को लेबर पेन हो रहा है। परिवार के पास उन्हें हॉस्पिटल तक ले जाने का कोई साधन नहीं था। इसके बाद सैनिक तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को स्ट्रेचर पर रखा और खराब मौसम के बीच 5 किलोमीटर पैदल चलकर सेना की एंबुलेंस तक ले गए। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल भेजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद