न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में बारिश और बर्फबारी का कहर, 7400 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, -13 डिग्री पहुंचा तापमान

अमेरिका के कई इलाकों में क्रिसमस से पहले बारिश और भारी बर्फ़बारी देखने को मिल रही है। जिसके चलते गुरुवार शाम 6 बजे तक 2,270 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दीं हैं। इतना ही नहीं शुक्रवार के लिए भी लगभग 1,000 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 8:14:10

अमेरिका में बारिश और बर्फबारी का कहर, 7400 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, -13 डिग्री पहुंचा तापमान

अमेरिका के कई इलाकों में क्रिसमस से पहले बारिश और भारी बर्फ़बारी देखने को मिल रही है। जिसके चलते गुरुवार शाम 6 बजे तक 2,270 से अधिक अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दीं हैं। इतना ही नहीं शुक्रवार के लिए भी लगभग 1,000 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। गुरुवार को कई फ्लाइट्स को उड़ान भरने में भी देरी हुई। जानकारी के मुताबिक करीब 7,400 से ज्यादा उड़ानें बारिश और भारी बर्फ़बारी से प्रभावित हुई हैं। ठंड के कारण प्रभावित इलाकों में शिकागो और डेनवर सबसे आगे हैं। शिकागो मिडवे की 37% उड़ानें गुरुवार को रद्द कर दी गईं थी, जबकि डेनवर एयरलाइन के 26% उड़ानें रद्द की गई। बारिश, बर्फबारी और ठंडे तापमान के बीच संयुक्त राज्य में फ्लाइट्स के अलावा बस और ट्रेन सेवा भी बाधित हुई है। अमेरिका की ट्रेन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एमट्रैक ने कहा है कि ट्रेन में रिजर्वेशन करा चुके जिन यात्रियों का टिकट कैंसिल हो रहा है, उन्हें किसी और दिन की ट्रेनों में एडजस्ट कर दिया जाएगा। अगर यात्री पहले ही एमट्रैक के कॉल सेंटर पर फोन करके अपने रिजर्वेशन को बदल देते हैं तो उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकागो के ओ हरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम तापमान -13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। यहां 24% उड़ानें रद्द कर दी गईं है। डलास लव, डलास-फोर्ट वर्थ, डेनवर और मिनेपॉलिस एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स को सुरक्षित यात्रा के लिए डी-आइसिंग लिक्विड का छिड़काव करना पड़ता है।

मौसम की खराबी के कारण अमेरिका की कई एयरलाइंस यात्रियों की सहूलियत का भी ध्यान रख रही हैं। ताकि अगर यात्री कम समय में ही अपने कार्यक्रम को बदलना चाहे तो उसे पेनाल्टी न देना पड़े। भीषण ठंड के बाद भी जिन यात्रियों की फ्लाइट्स चालू हैं, एयलाइंस उनसे समय के पहले ही एयरपोर्ट पहुंचने की अपील कर रही हैं।

ग्रेहाउंड एयर ने अपने ग्राहकों को चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया कि अगले दो दिनों में मिडवेस्ट में यात्रा करने वालों की यात्रा में देरी होने के अलावा यात्रा पूरी तरह से रद्द भी हो सकती है। इंटरसिटी बस सेवा के सबसे बड़े सर्विस प्रोवाइडर ग्रेहाउंड ने वेस्ट वर्जीनिया से लेकर मिनेसोटा तक एक दर्जन से अधिक शहरों की लिस्टिंग की है, जो मौसम की मार से प्रभावित हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर