न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब मौसम विभाग ने 23 और 24 अगस्त के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 1:12:37

हिमाचल प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिर से मॉनसून सक्रिय होने जा रहा है। प्रदेश में 23 अगस्त से 24 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ लैंडस्लाइड और नदियों के उफान पर रहने की भी आशंका जताई है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब मौसम विभाग ने 23 और 24 अगस्त के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है।

चंबा और मंडी में बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने चंबा और मंडी जिले में अचानक बाढ़ आने की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि 26 अगस्त तक बारिश का दौर चल सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटना भी होने की संभावना है। नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

हिमाचल में भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे 305 कुल्लू-मनाली पर यातायात ठप है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में 562 सड़कें टूट चुकी हैं, जिनके कारण उन पर यातायात ठप हो चुका है। शिमला के समरहिल में शिव बावड़ी क्षेत्र में मालवे में दबे लापता लोगों को खोजने का प्रयास अभी भी जारी है। राहत और बचाव कार्य की टीम लगातार उन्हें खोजने में लगी हुई है। तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी बारिश हुई और 25 मकान ढह गए। राज्य के कई क्षेत्रों में लोगों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण हिमाचल में 200 से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं, जिससे लोगों को बिजली भी नहीं मिल पा रही है।

जेपी नड्डा ने किया था हिमाचल दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी रविवार को एक दिन के हिमाचल दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की थी। क्षेत्र का दौरा करने के बाद जेपी नड्डा ने कहा था कि हिमाचल भयानक त्रासदी से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिंतित हैं। जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की थी और उन्हें भारत सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिलाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद