न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, लोगों ने फोन पर माँगी मदद, 10 मरे, दो घायल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम हुई भारी बारिश से लोगों का हाल बेहाल हो गया। दिल्ली में जगह-जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 4:00:44

दिल्ली: भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, लोगों ने फोन पर माँगी मदद, 10 मरे, दो घायल

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम हुई भारी बारिश से लोगों का हाल बेहाल हो गया। दिल्ली में जगह-जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस बीच दिल्ली-एनसीआर में जलभराव की समस्या के बाद लोगों ने दिल्ली पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को बुधवार देर शाम से गुरुवार सुबह तक ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर 2,945 फोन किए गए।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक के बीच जलभराव को लेकर 127 फोन आए। इसके अलावा 27 फोन मकान गिरने की घटनाओं के बारे में थे। जबकि पेड़ गिरने की घटनाओं के लिए 50 कॉल किए गए।

दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जानमाल का भी नुकसान हुआ है। शास्त्री पार्क में दो लोग और डिफेंस कॉलोनी में एक शख्स घायल हुआ। जबकि सब्जी मंडी में एक व्यक्ति की मौत हुई।

दिल्ली और एनसीआर में भारी बारिश के कारण दस लोगों की मौतें हुई और दो लोग घायल हुए। इसमें मकान गिरने से एक शख्स की मौत हुई और दो घायल हुए। वहीं, दिल्ली के खोड़ा इलाके में गटर में गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई।

ऐसा ही हाल दिल्ली से सटे गुरुग्राम, गौतमबुद्धनगर, फरीदाबाद और गाजियाबाद का भी रहा। गुरुग्राम में करंट लगने से तीन लोगों की जान चली गई। फरीदाबाद में पानी में डूबने से एक की मौत हो गई। यूपी के गौतमबुद्धनगर में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि गाजियाबाद में दुकान का साइन बोर्ड गिरने से एक शख्स की जान चली गई।

इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 6 अगस्त तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तक रहने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी