न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन की कमी पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जवाब, कहा - राज्यों के पास अभी भी उपलब्ध हैं 1.92 करोड़ खुराक

देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 39,13,40,491 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 31.35 करोड़ लोगों को पहली डोज और 7.78 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Jul 2021 4:26:28

कोरोना वैक्सीन की कमी पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जवाब, कहा  - राज्यों के पास अभी भी उपलब्ध हैं 1.92 करोड़ खुराक

देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 39,13,40,491 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 31.35 करोड़ लोगों को पहली डोज और 7.78 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई गई है। बुधवार को देश भर में 34.97 लाख डोज लगाई गई थी। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 40.31 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज मुहैया करायी जा चुकी हैं। ऐसे में राज्यों के पास अब भी 1.92 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 83,85,790 अतिरिक्त डोज भेजी जाने की तैयारी पूरी है।

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वैक्सीन की किल्लत को लेकर कहा था कि निरर्थक बयान सिर्फ लोगों में घबराहट पैदा करने के लिए किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा था, 'जुलाई में राज्यों को वैक्सीन की कितनी डोज उपलब्ध कराई जाएगी, इसकी जानकारी केंद्र सरकार ने राज्यों को 19 जून, 2021 को ही दे दी थी। इसके बाद 27 जून और 13 जुलाई को केंद्र की ओर से राज्यों को जुलाई के पहले और दूसरे पखवाड़े के लिए उन्हें हर दिन की वैक्सीन उपलब्धता की जानकारी बैच के हिसाब से एडवांस में ही दी गई। इसलिए राज्यों को यह अच्छी तरह से पता है कि उन्हें कब और कितनी मात्रा में वैक्सीन डोज मिलेंगे।'

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों के जरिए टीकाकरण हो सके, इसलिए जून महीने में 11.46 करोड़ टीके की खुराकें राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गईं और जुलाई के महीने में इस उपलब्धता को बढ़ाकर 13.50 करोड़ किया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि जुलाई में राज्यों में टीके की कितनी खुराकें उपलब्ध कराई जाएंगी, इसकी जानकारी केंद्र सरकार ने राज्यों को 19 जून, 2021 को ही दे दी थी। इसके बाद 27 जून और 13 जुलाई को केंद्र की ओर से राज्यों को जुलाई के पहले व दूसरे पखवाड़े के लिए उन्हें हर दिन की टीके उपलब्धता की जानकारी बैच के हिसाब से एडवांस में ही दी गई।

मंडाविया ने लिखा, 'इसलिए राज्यों को यह अच्छी तरह से पता है कि उन्हें कब और कितनी मात्रा में टीके मिलेंगे। केंद्र सरकार ने ऐसा इसलिए किया है ताकि राज्य सरकारें जिला स्तर तक टीकाकरण का काम सही योजना बनाकर कर सकें और लोगों को कोई परेशानी नहीं हो।'

उन्होंने ट्वीट किया, 'अगर केंद्र पहले से ही अपनी तरफ से ये जानकारियां एडवांस में दे रहा है और इसके बावजूद भी हमें कुप्रबंधन और टीके लेने वालों की लंबी कतारें दिख रही हैं तो यह बिल्कुल स्पष्ट है कि समस्या क्या है और इसकी वजह कौन है।'

कोरोना वैक्सीनेशन के 180 दिन

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) शुरू हुए शुक्रवार को 180 दिन पूरे हो जाएंगे। ऐसे में अब तक यूपी में सबसे ज्यादा 3.2 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। इसके बाद महाराष्ट्र में 2.9 करोड़, राजस्थान में 2.2 करोड़, गुजरात में 2.2 करोड़, कर्नाटक में 2.1 करोड़ और मध्य प्रदेश में 2 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

इन कैटेगरी में अब तक लगे इतने टीके

हेल्थ केयर वर्कर्स

पहला डोज- 1.02 करोड़
दूसरा डोज- 74.47 लाख

फ्रंटलाइन वर्कर्स

पहला डोज- 1.77 करोड़
दूसरा डोज- 1 करोड़

18-44 साल ऐज ग्रुप

पहला डोज- 11.64 करोड़
दूसरा डोज- 40.30 लाख

45-59 साल ऐज ग्रुप

पहला डोज- 9.56 करोड़
दूसरा डोज- 2.54 करोड़

60 साल से ज्यादा

पहला डोज- 7.13 करोड़
दूसरा डोज- 2.93 करोड़

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल