न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लू और गर्मी से हालात बिगड़े, दिल्ली में दो दिन में 7 और नोएडा में 9 मरे

ल्ली-एनसीआर में लू और गर्मी से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बीते दो दिनों के दौरान राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लू लगने से 22 मरीज भर्ती हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 4:50:03

लू और गर्मी से हालात बिगड़े, दिल्ली में दो दिन में 7 और नोएडा में 9 मरे

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लू और गर्मी से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बीते दो दिनों के दौरान राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लू लगने से 22 मरीज भर्ती हुए हैं। इस दौरान पांच मरीजों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि 10 मरीज वेंटिलेटर पर हैं जिनकी हालत नाजुक है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में हीट स्ट्रोक से एक दिन पहले मंगलवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं नोएडा में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान विभिन्न जगहों पर नौ लोग मृत पाए गए।

नोएडा में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान नौ लोगों की मौत दर्ज की गई। स्थानीय लोगों ने लू लगने की आशंका जाहिर की है। हालांकि प्रशासन की ओर से लू से मौतों के बारे में पुष्टि नहीं की गई है। मृतकों की डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई हैं। जिला अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान नौ डेड बॉडी अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि आईसीयू में 20 बेड हैं, जिनमें 17 भरे हुए हैं। इनमें चार डिहाईड्रेशन से पीड़ित हैं। कोई भी हीट स्ट्रोक से पीड़ित नहीं है।

आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बीते दो दिनों के दौरान 5 मरीजों की संदिग्ध हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो गई है। 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। अधिकांश मरीज मजदूर हैं। ये लोग विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। मरीजों की मौत का मुख्य कारण अस्पताल पहुंचने में देरी है। अब तक आरएमएल अस्पताल में कुल 45 से 50 मरीज आए हैं। हीटवेव की स्थिति शुरू होने से अब तक करीब 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि हीट स्ट्रोक के मरीजों की मृत्यु दर सबसे अधिक होती है। हीट स्ट्रोक की स्थिति में करीब 60 से 70 फीसदी की मृत्युदर होती है। ऐसे में यदि मरीजों को अस्पताल ले जाने में देर हो जाए तो मृत्यु का जोखिम बढ़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा