न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में फिर गर्मी हुई तेज, चूरू में पारा 40 पर पहुँचा, 1 सप्ताह बारिश की संभावना नहीं

राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू किया है। मानसून के कमजोर पड़ने से प्रदेश में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 1:39:26

राजस्थान में फिर गर्मी हुई तेज, चूरू में पारा 40 पर पहुँचा, 1 सप्ताह बारिश की संभावना नहीं

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू किया है। मानसून के कमजोर पड़ने से प्रदेश में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। करीब 10 शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। दिन में तेज धूप हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही।

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो जयपुर, टोंक, बूंदी, राजसमंद एरिया में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जयपुर में दिन में तेज धूप रही, लेकिन शाम को हल्के बादल छा गए। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर में दिनभर तेज धूप रही। हालांकि यहां वेस्टर्न विंड के कारण उमस से थोड़ी राहत रही।

चूरू में पारा 40 पर पहुंचा

प्रदेश में तापमान पर नजर डालें तो शुक्रवार को चूरू सबसे गर्म रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह से गंगानगर में दिन का पारा 39.7, हनुमानगढ़, पिलानी और फतेहपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी बेल्ट जोधपुर, बाड़मेर, जालोर में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे ही रहा।

इन 10 शहरों में पारा सामान्य से ऊपर

राज्य में 10 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान कल सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। कोटा का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इसी तरह जयपुर, पिलानी, सीकर, अलवर, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू और अजमेर में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहा।

राज्य में आधे से ज्यादा जिलों में सामान्य से कम बारिश

राज्य में भले ही एक सप्ताह से मानसून का ब्रेक चल रहा हो, लेकिन ओवरऑल बारिश 11 फीसदी ज्यादा हो चुकी है। पूरे प्रदेश में मानसून सीजन में 1 जून से 1 सितंबर तक 376MM बारिश होती है, लेकिन इस सीजन में अब तक 416.3MM बारिश हो चुकी है। हालांकि राजस्थान के 33 में से 21 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।

7 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान में 2 सितंबर से 5 सितंबर तक मौसम एक सा रहेगा। मौसम में कोई खास बदलवाव नहीं होने के कारण आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 6 और 7 सितंबर को भरतपुर, कोटा और उदयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालंकि विभाग के अनुसार 6 दिन में तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन सितंबर के दूसरे सप्ताह तक बारिश की संभावना बन सकती है।

123 साल में सबसे सूखा रहा अगस्त

राजस्थान में मानसून सीजन में अगस्त में सामान्य से 80 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 123 साल में यह सबसे सूखा अगस्त है। पूरे महीने में 30.9 मिमी ही बरसात हुई है। इससे कम वर्ष 1905 में 15.2 मिमी व 1937 में 27.4 मिमी बरसात हुई है। वर्ष 1937 के बाद साल 2023 से इतनी कम बारिश कभी अगस्त महीने में नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट