न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छी खबर! रोजाना मिलने वाले मरीजों में आई 68% की गिरावट, 60% से ज्यादा बुजुर्गों को लगाई गई पहली डोज

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने बताया कि बच्चों पर कोवैक्सिन और जाइडस की वैक्सीन के ट्रायल पहले से किए जा रहे हैं। हमें उनके लिए करीब 25 करोड़ डोज की जरूरत होगी। रणनीति बनाते समय इसे ध्यान में रखना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 6:27:03

 अच्छी खबर! रोजाना मिलने वाले मरीजों में आई 68% की गिरावट, 60% से ज्यादा बुजुर्गों को लगाई गई पहली डोज

देश में कोरोना के हर दिन मिलने वाले केस अब कम हो रहे हैं। वहीं, वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अवर वर्ल्ड इन डेटा के मुताबिक, भारत में वैक्सीन का कम से कम एक डोज पाने वालों की संख्या 17.2 करोड़ है। इस मामले में हम अमेरिका से आगे निकल गए हैं। इसके अलावा 60% से ज्यादा बुजुर्ग आबादी को भी वैक्सीन का कम से कम एक डोज लग चुका है। देश में अब तक वैक्सीन के 22.41 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने बताया कि बच्चों पर कोवैक्सिन और जाइडस की वैक्सीन के ट्रायल पहले से किए जा रहे हैं। हमें उनके लिए करीब 25 करोड़ डोज की जरूरत होगी। रणनीति बनाते समय इसे ध्यान में रखना होगा।

कोवैक्सिन को इमरजेंसी यूज की लिस्ट में शामिल करने पर हो रही देरी पर डॉ वीके पॉल ने कहा कि हम भारत बायोटेक और WHO के साथ काम कर रहे हैं। उनके डेटा साझा किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि यह मील का पत्थर जल्द ही हासिल हो जाए।

देश में बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू करने पर उन्होंने बताया कि बच्चों पर कोवैक्सिन और जाइडस की वैक्सीन के ट्रायल पहले से किए जा रहे हैं। हमें उनके लिए करीब 25 करोड़ डोज की जरूरत होगी। रणनीति बनाते समय इसे ध्यान में रखना होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि 377 जिलों में अभी 5% से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोतरी हुई है। अभी यह 93.1% है। हर रोज 100 से ज्यादा केस वाले जिलों की संख्या भी कम हो रही है। 257 जिलों में अब 100 से ज्यादा डेली केस रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अगर 7 मई को पीक मानकर डेटा का एनालिसिस करते हैं, तो कोरोना के रोज के केस में 68% की गिरावट आई है। 66% नए मामले 5 राज्यों से आ रहे हैं और बाकी 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में। यह दिखाता है कि लोकल लेवल पर वायरस को काबू करने में कामयाबी मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं