न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनीपत में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11वीं की छात्रा की आंखों में डाला कांच, आरोपी फरार

हरियाणा (Haryana) के सोनीपत (Sonipat) में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कक्षा 11वीं की छात्रा की आंखों में केमिकल और कांच के पाउडर डालने का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 10:29:10

सोनीपत में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11वीं की छात्रा की आंखों में डाला कांच, आरोपी फरार

हरियाणा (Haryana) के सोनीपत (Sonipat) में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कक्षा 11वीं की छात्रा की आंखों में केमिकल और कांच के पाउडर डालने का मामला सामने आया है। छात्रा दिन में घर पर अकेली रहती थी, उसकी मां दिल्ली में नौकरी करती है। आरोप है कि कुछ युवक दो सप्ताह से छात्रा को परेशान कर रहे थे। इसकी शिकायत दो बार पुलिस से की गई थी। इसी खुन्नस में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।

छात्रा को पहले नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से पीजीआइ, रोहतक और फिर वहां से दिल्ली रेफर किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थानाक्षेत्र की कालोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती है। उसकी बेटी कक्षा 11वीं की छात्रा है। दिन में वह अपने चचेरे भाई-बहनों के साथ घर पर अकेली रहती है। उसका आरोप है कि छात्रा को विक्की, सत्यम, सागर आदि युवक करीब दो हफ्ते से परेशान कर रहे थे। रास्ते में उससे छेड़छाड़ करते थे। छात्रा ने यह बात उसे बताई थी। इसके बाद उन्होंने ओल्ड सिटी चौकी पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।

छात्रा की मां ने बताया कि 6 नवंबर की दोपहर में वह पड़ोस में एक परिवार के पास गई हुई थी। इसी दौरान उक्त आरोपित युवक घर में घुस गए और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर उसकी आंखों में पाउडर डाल दिया। आसपास के लोग छात्रा को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां से छात्रा को पीजीआइ, रोहतक रेफर कर दिया गया। छात्रा की मां ने बताया कि उसकी आंखों में कांच के पाउडर और खुजली वाला केमिकल डाला गया है। पुलिस ने मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में गंगाराम, सुनील, विक्की, सत्यम, सागर और एक महिला बबीता को नामजद किया गया है। नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत