न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनीपत: मस्जिद में घुसे 20 हथियारबंद, नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला, तोड़फोड़

हरियाणा के सोनीपत में रमजान के दौरान एक मस्जिद में हथियारबंद लोगों हे घुसकर नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला कर दिया साथ ही मस्जिद में भी तोड़फोड़ की गई। हमले में कई लोग घायल बताए जा रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Apr 2023 10:48:29

सोनीपत: मस्जिद में घुसे 20 हथियारबंद, नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला, तोड़फोड़

हरियाणा के सोनीपत में रमजान के दौरान एक मस्जिद में हथियारबंद लोगों हे घुसकर नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला कर दिया साथ ही मस्जिद में भी तोड़फोड़ की गई। हमले में कई लोग घायल बताए जा रहे है। पुलिस ने 18 नामजद समेत 19 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सोनीपत के सांदल कलां गांव का है। यहां मुस्लिम समुदाय ने गांव में नमाज अदा करने के लिए छोटी मस्जिद बनाई गई है। आरोप है कि यहां 15 से 20 हथियारबंद हमलावरों ने देर रात नमाज अदा कर रहे नमाजियों पर हमला कर दिया। हमला करने वाले युवक गांव के ही बताए जा रहे हैं। अभी हमले की वजह सामने नहीं आई है। सोनीपत बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायलों को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इस वारदात के बाद सांदल कलां में तनाव का माहौल है। ऐसे में गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।

आरोप है कि हमला करने वाले युवकों ने मस्जिद में तोड़फोड़ भी की। हमला करने वाले कुछ युवकों की तस्वीरें भी सामने आई है। इसमें युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर गांव की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं।

सांदल कलां मस्जिद में इमाम मोहम्मद कौशर ने बताया कि हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ। रमजान चल रहा है। ऐसे में हम लोग नमाज अदा कर रहे थे। तभी गांव के युवक घुस आए और उन्होंने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?