न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए हरियाणा के जवान दिनेश कुमार, पुंछ में थे तैनात, CM सैनी बोले- पूरे देश को गर्व...

हरियाणा के वीर जवान दिनेश कुमार शर्मा ने जम्मू के पुंछ जिले में पाकिस्तान की गोलीबारी का डटकर सामना करते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा सहित कई नेताओं ने उनकी शहादत पर शोक व्यक्त किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 8:37:21

पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए हरियाणा के जवान दिनेश कुमार, पुंछ में  थे तैनात, CM सैनी बोले- पूरे देश को गर्व...

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में हरियाणा के पलवल जिले के जवान दिनेश कुमार शर्मा शहीद हो गए। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि दिनेश कुमार की शहादत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज सुबह जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का डटकर मुकाबला करते हुए मां भारती के वीर सपूत, हरियाणा के पलवल के बेटे, जवान दिनेश कुमार शर्मा जी ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। यह देश उनके त्याग को कभी भुला नहीं पाएगा। इस बलिदान को मेरा शत-शत नमन।'

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा – 'वीर सपूत ने दुश्मन को करारा जवाब दिया'

सीएम सैनी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी जवान दिनेश कुमार की शहादत पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने लिखा, 'हरियाणा की धरती के वीर सपूत, भारतीय सेना के साहसी जवान दिनेश कुमार शर्मा जी ने पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का साहसपूर्वक सामना करते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी तैनाती जम्मू के बारामुला क्षेत्र में थी। उनकी वीरगति को मेरा सलाम और भावपूर्ण श्रद्धांजलि।'

'देश की सेवा करते हुए दिया प्राणों का बलिदान' – कुमारी शैलजा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'जम्मू-कश्मीर में पलवल, हरियाणा के वीर सपूत दिनेश कुमार शर्मा जी ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। भारत मां के इस वीर लाल को कोटिशः नमन। ईश्वर उनके शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।'

दीपेंद्र हुड्डा ने पाकिस्तान की नापाक हरकत पर दी प्रतिक्रिया

पुंछ में पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग को लेकर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'पुंछ जिले में पाकिस्तान द्वारा किए गए निर्दोष नागरिकों के नरसंहार का सटीक और करारा जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान की महाकायर सेना अपनी बौखलाहट में निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रही है, जबकि हमारी सेना ने एक भी नागरिक क्षेत्र को निशाने पर नहीं लिया, सभी कार्रवाई आतंकी ठिकानों पर की गई। यही फर्क हमारी और उनकी सोच में है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत