न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीरज चोपड़ा को बधाई देने वालों का लगा तांता, पानीपत डाक विभाग में पहुंची 20000 ई-पोस्ट

टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के घर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 11:11:46

नीरज चोपड़ा को बधाई देने वालों का लगा तांता, पानीपत डाक विभाग में पहुंची 20000 ई-पोस्ट

टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के घर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बीते 5 दिनों में पानीपत डाक विभाग को नीरज चोपड़ा के लिए 20,000 ई-पोस्ट मिली हैं। अब इन संदेशों की फोटो कॉपी निकालकर नीरज के घर पहुंचाई जा रही हैं।

ओलिंपिक में देश के लिए अरसे बाद और एथलेटिक्स में 121 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 9 अगस्त को भारत आने के बाद अब तक अपने घर नहीं आ सके हैं। जबकि नीरज चोपड़ा के गांव खांडरा में रोजाना लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। ऐसे में जो लोग पर्सनली उन्हें बधाई नहीं दे पा रहे, वह डाक विभाग की ई-पोस्ट के जरिए उन तक अपना बधाई संदेश पहुंचा रहे हैं।

पानीपत के मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर नरेश धीमान ने बताया कि बीते 5 दिनों में नीरज चोपड़ा के नाम 20,000 से अधिक ई-पोस्ट मिले हैं। जबकि, पूरे पानीपत की बात करे तो केवल 125 ई-पोस्ट प्राप्त हुए हैं। सभी ई-पोस्ट, पोस्ट इंस्पेक्टर के माध्यम से नीरज चोपड़ा के घर पहुंचाई जा रही हैं।

नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा ने बताया कि उन्हें कुछ चिट्‌ठी मिली हैं। खोलकर देखा तो सभी में नीरज के लिए बधाई और आगे के लिए दुआएं लिखीं हैं। वह नीरज को सभी के बारे में बताएंगे।

उधर, भारत लौटने के बाद सूबेदार नीरज चोपड़ा अपने खुद के माता-पिता से केवल दो मिनट के लिए मिल पाए। भारत सरकार, भारतीय सेना के व अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होने के कारण वह समय नहीं निकाल पा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत