न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: गुरुग्राम के होटल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, 5 आरोपियों में से 2 गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि यह पूछे जाने पर कि वह पूरी रात कहां थी, किशोरी ने अपनी मां से कहा कि उसे उसके दो दोस्त एक बाइक पर एक होटल में ले गए जहां दो युवकों और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Oct 2022 11:21:45

हरियाणा: गुरुग्राम के होटल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, 5 आरोपियों में से 2 गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। बलात्कार करने वाले छात्रा के दो दोस्त सहित पांच युवक है। इन्होने होटल में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी हरियाणा पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात की घटना के 5 आरोपियों में से 2 को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। चौदह वर्षीय पीड़िता की मां की ओर से शिकायत दर्ज करायी गई थी। मां की शिकायत के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसकी बेटी घर से निकली थी।

पीड़िता की मां ने कहा कि उसने सोचा कि शायद उसकी बेटी पास के पार्क में टहलने गई होगी। पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में कहा, 'जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब 10 बजे मेरी बेटी घर के पास मिली।'

पुलिस ने कहा कि यह पूछे जाने पर कि वह पूरी रात कहां थी, किशोरी ने अपनी मां से कहा कि उसे उसके दो दोस्त एक बाइक पर एक होटल में ले गए जहां दो युवकों और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने कहा कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की। डीसीपी (पश्चिम) दीपक सहारन ने कहा कि सोमवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?