न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में हुआ खूनी संघर्ष, 9 महिलाओं समेत 30 लहूलुहान

गांव में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसपी, तीन डीएसपी सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Feb 2022 10:57:07

विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में हुआ खूनी संघर्ष, 9 महिलाओं समेत 30 लहूलुहान

हरियाणा के यमुनानगर के गांव नागल में रविवार की रात अलग-अलग धार्मिक और विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों समुदायों की ओर से एक दूसरे पर लाठी, डंडे, ईंटों से हमला किया गया। दोनों तरफ के लोगों ने एक दूसरे के घर में घुस कर जमकर तोड़फोड़ की। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर महिलाओं और बच्चों समेत 30 लोग जख्मी हो गए।

गांव में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसपी, तीन डीएसपी सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

घटनाक्रम के अनुसार थाना जठलाना के गांव नागल में रविवार रात एक घर में धार्मिक समारोह हो रहा था, जबकि गांव में ही विशेष समुदाय के परिवार में विवाह समारोह था। दोनों ओर से रात में डीजे बजाया जा रहा था। इस दौरान विशेष समुदाय के युवक ने 112 पर कॉल करके डीजे बजाए जाने की शिकायत दी। पुलिस ने गांव में जाकर डीजे बंद करवा दिया।

सुबह वही युवक धार्मिक कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करने लगा, जिसका लोगों ने विरोध किया। इस पर युवक अपने साथियों को बुलाकर ले आया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर ईंटों, पत्थरों व डंडों से हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से 30 लोग लहूलुहान हो गए, जिनका सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

घायलों में दोनों पक्षों से 9 महिलाएं और दो किशोर सहित अन्य लोग शामिल हैं। इस दौरान फायरिंग की भी चर्चा रही, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना को खारिज कर दिया।

एसपी ने गांव का दौरा कर दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों की एक शांति कमेटी गठित की है। साथ ही पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। चौकसी बढ़ाने के साथ ही तीनों डीएसपी की क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि दोबारा से शांति भंग न हो। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों में एसपी कमलदीप गोयल के अलावा डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद, डीएसपी रादौर रजत गुलिया, डीएसपी प्रमोद कुमार सहित थाना जठलाना, थाना रादौर, थाना सदर यमुनानगर के प्रभारी शामिल थे।

रजत गुलिया, डीएसपी रादौर ने कहा कि नागल में हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था के लिए दोनों पक्षों की कमेटी गठित की गई है। फिलहाल किसी प्रकार का तनाव नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी किसी पक्ष ने मामले में लिखित शिकायत नहीं दी है। जांच में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत