न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा चुनाव 2024: हिमाचल में वादाखिलाफी के चलते कांग्रेस बनी 'झूठ की दुकान'

हरियाणा में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। 5 अक्‍टूबर को वोटिंग व 8 अक्‍टूबर को काउंटिंग है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 1:42:21

हरियाणा चुनाव 2024: हिमाचल में वादाखिलाफी के चलते कांग्रेस बनी 'झूठ की दुकान'

हरियाणा में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। 5 अक्‍टूबर को वोटिंग व 8 अक्‍टूबर को काउंटिंग है। 10 साल बाद हरियाणा की सत्‍ता में वापसी के लिए कांग्रेस साल 2024 के चुनाव में खूब वादे कर रही है, मगर कांग्रेस के हाथ में सत्‍ता आने की राह आसान नहीं है, क्‍योंकि कांग्रेस के DNA में वादाखिलाफी है।

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। कांग्रेस 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भिवानी की सीट माकपा के लिए छोड़ी है। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को वाद करके मुकर जाने वाली आदत भारी पड़ सकती है। कांग्रेस की वादाखिलाफी के 2 बड़े उदाहरण तो हरियाणा के पड़ोसी राज्‍य राजस्‍थान और हिमाचल प्रदेश ही हैं।

राजस्‍थान में किसानों के कर्ज माफ नहीं

26 नवंबर को राजस्‍थान के पोकरण में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी तो महज 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ कर देंगे। साल 2018 में राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार बनी और पांच साल चली भी, मगर सभी किसानों के कर्ज कभी माफ नहीं हुए। वादाखिलाफी की वजह राजस्‍थान की जनता ने साल 2023 में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका और भाजपा की सरकार बनाई।

हिमाचल में युवाओं को नहीं मिला रोजगार

नंवबर 2022 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव हुए। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की 10 गारंटियां उसे सत्‍ता में ले आई। हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने तो यहां तक वादा किया था कि उनकी सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक में एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 15वें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक जनवरी 2023 में हो गई, मगर रोजगार का पूरा वादा अभी भी अधूरा। सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी जरूर गठित की है।

महिलाओं को हर माह 1500 की पेंशन का वादा

हिमाचल प्रदेश में कुल आबादी करीब 75 लाख है, जिसमें 36.9 लाख महिलाएं हैं। कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव में वादा किया था कि महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की पेंशन दी जाएगी। हिमाचल में कांग्रेस का वादा भी समय पर पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू तो की, मगर इसमें एक ही परिवार में एक सदस्य को पेंशन की शर्त जोड़कर कइयों की उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया।

विद्युत पेंशनर्स को नहीं मिल रहा हक

हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को अपने हक की सैलरी व वित्‍तीय लाभों के लिए हड़ताल तक करनी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश राज्‍य विद्युत पेंशनर्स को लंबित वित्‍तीय लाभों के भुगतान के लिए रोष जताना पड़ा है। विद्युत पेंशनर्स ने हिमाचल में कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 31 दिसंबर तक भुगतान नहीं किया गया तो वे अपने बोर्ड कार्ड चुनाव आयोग को भेज देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत