गुरुग्राम: अनैतिक संबंधों के शक में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने थाने में जाकर क‍िया सरेंडर

By: Pinki Tue, 24 Aug 2021 09:05:23

गुरुग्राम: अनैतिक संबंधों के शक में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने थाने में जाकर क‍िया सरेंडर

हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अनैतिक संबंधों के शक के चलते एक शख्स ने बेरहमी से 2 महिलाएं, 2 बच्चे और 1 पुरुष की हत्या कर दी। मामला जिले के राजेंद्र पार्क का है, जहां मकान मालिक ने अपनी पुत्रवधु, किरायेदार, किरायेदार की बीवी और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर किया। हत्यारोपी को अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंधों का शक था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com