न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरिद्वार: प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई मजार पर चलाया बुलडोजर

उत्तराखंड के हरिद्वार में जिला प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई मजार पर बुलडोजर कार्रवाई की है। मजार अवैध रूप से सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह मजार पर बुलडोजर चला दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 19 Oct 2024 9:46:41

हरिद्वार: प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई मजार पर चलाया बुलडोजर

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में जिला प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई मजार पर बुलडोजर कार्रवाई की है। मजार अवैध रूप से सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह मजार पर बुलडोजर चला दिया है।

प्रशासन ने बहादराबाद क्षेत्र के राजपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मजरा को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। बुलडोजर की यह पूरी कार्रवाई एसडीएम अजय वीर सिंह के नेतृत्व में हुई है। कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किए अवैध निर्माणों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

मजार सरकारी जमीन पर एक बड़ी इमारत के रूप में बनाई गई थी, जो नियमों का उल्लंघन कर रही थी। प्रशासन के द्वारा अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे निर्माणों को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी हरिद्वार जिला प्रशासन ने ग्राम सभाओं में जेसीबी से अवैध कब्जे खाली कराए हैं।

हरिद्वार जिला प्रशासन ने पहले भी ग्राम सभाओं में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जे को हटाने का कार्य किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हरिद्वार जिले के अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि मजार के निर्माण के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि 2016 के बाद किसी भी धार्मिक स्थल के नवनिर्माण या पुनर्निर्माण के लिए जिलाधिकारी की अनुमति आवश्यक है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अवैध कब्जों को हटाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अवैध निर्माण, चाहे वह आवासीय हो, वाणिज्यिक या धार्मिक स्थल, प्रशासन के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है, और इसके प्रति सख्त कार्रवाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती