न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Wolf 1069b: मिला धरती से सवा गुना वजनी और बड़ा ग्रह... रह सकेंगे इंसान, पानी की भी संभावना

धरती से 31 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसा एक्सोप्लैनेट मिला है, जहां पर जीवन संभव है। वहां इंसान रह सकते हैं। इस एक्सोप्लैनेट का नाम Wolf 1069b है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Feb 2023 3:54:54

Wolf 1069b: मिला धरती से सवा गुना वजनी और बड़ा ग्रह... रह सकेंगे इंसान, पानी की भी संभावना

धरती से 31 प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसा एक्सोप्लैनेट मिला है, जहां पर जीवन संभव है। वहां इंसान रह सकते हैं। इस एक्सोप्लैनेट का नाम Wolf 1069b है। यह धरती के वजन से 1.26 गुना ज्यादा वजनी है। पृथ्वी से 1.08 गुना बड़ा है। अब तक वैज्ञानिकों ने 5200 से ज्यादा एक्सोप्लैनेट खोजे हैं। लेकिन सिर्फ 200 ही ऐसे हैं, जो रहने लायक हो सकते हैं। इस ग्रह को CARMENES टेलिस्कोप से खोजा गया है। 11.5 फीट ऊंचा यह टेलिस्कोप स्पेन के कालार एल्टो ऑब्जरवेटरी में है।

इसे खोजने में दुनिया भर के 50 वैज्ञानिक लगे थे। उन्होंने इस बात की पुष्ट की है कि यह अपने रेड ड्वार्फ तारे Wolf 1069 के चारों तरफ चक्कर लगा रहा है। Wolf 1069b की खोज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां की दुनिया पथरीली है।

wolf 1069b,habitable exoplanet wolf 1069b,what is wolf 1069b,about wolf 1069b in hindi

जर्मनी स्थित मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी (Max Planck Institute for Astronomy) की वैज्ञानिक डायना कोसाकोवस्की ने बताया कि हमने Wolf 1069b की जो भी स्टडी की है, उसमें यह बात स्पष्ट होती है कि वहां पर जीवन संभव है। उन्होंने कहा कि Wolf 1069b अपने तारे से इतनी दूरी पर है कि वहां जीवन पनप सकता है। साथ ही यहां पर पानी होने की भी संभावना है।

डायना ने बताया कि यह अपने तारे के चारों तरफ 15.6 दिन में एक चक्कर लगा रहा है। जैसे बुध ग्रह हमारे तारे यानी सूरज से बेहद करीब है। वह सूरज के चारों तरफ 88 दिन में एक चक्कर लगाता है। वहां की सतह का तापमान 430 डिग्री सेल्सियस है। क्योंकि वह सूरज के करीब है। वोल्फ Wolf 1069b अपने तारे के चारों तरफ कम समय में चक्कर लगाता है, लेकिन वह रहने लायक दूरी पर मौजूद है।

wolf 1069b,habitable exoplanet wolf 1069b,what is wolf 1069b,about wolf 1069b in hindi

डायना ने बताया कि उसका तारा एक रेड ड्वार्फ है। यानी वह हमारे सूरज से छोटा है। इस गृह पर रहना आसान हो सकता है क्योंकि वह वह सूरज से करीब 65% कम रेडिएशन पैदा करता है। सतह का तापमान माइनस 95.15 डिग्री सेल्सियस से 12.85 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। औसत तापमान माइनस 40.14 डिग्री सेल्सियस है। यानी इस ग्रह पर तापमान के हिसाब से भी रहा जा सकता है।

डायना ने बताया कि एक खास बात ये है कि Wolf 1069b हमने तारे के पास लॉक्ड पोजिशन पर है। यानी एक तरफ हमेशा रोशनी और दूसरी तरफ एकदम अंधेरा। जैसे हमारी धरती के चारों तरफ चांद चक्कर लगाता है। उसके भी एक हिस्से में ही रोशनी रहती है, दूसरे में अंधेरा। इसका मतलब वहां पर धरती की तरह दिन-रात का फॉर्मूला नहीं है। यानी दिन वाले इलाके में रहा जा सकता है।

wolf 1069b,habitable exoplanet wolf 1069b,what is wolf 1069b,about wolf 1069b in hindi

आपको बता दे, Wolf 1069b धरती के करीब खोजा गया 6ठा रहने योग्य ग्रह है। इसके अलावा जो अन्य ग्रह हैं- प्रॉक्सिमा सेंटौरी बी (Proxima Centauri b), जीजे 1061डी (GJ 1061 d), टीगार्डेन्स स्टार सी और जीजे 1002 (GJ 1002 B) बी और सी (GJ 1002 C)। फिलहाल इन ग्रहों पर बायोसिग्नेचर खोजे जा रहे हैं, ताकि पता चल सके कि जीवन कितना संभव है। हालांकि यह आसान नहीं है।

डायना कहती हैं कि किसी बाहरी ग्रह पर जीवन की मौजूदगी का पता करने में करीब 10 साल का समय और लगेगा। हम जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप की मदद से भी Wolf 1069b के पर्यावरण के बारे में ज्यादा नहीं जान सकते, क्योंकि वह ट्रांजिशन में है। ऐसे ग्रहों को ट्रांसमिशन स्पेक्ट्रोस्कोपी से देखना सही नहीं होता, जबकि दुनिया का सबसे ताकतवर स्पेस टेलिस्कोप जेम्स वेब भी यही काम करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे