न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम: मस्जिद में खेलने गई मासूम बच्ची से मौलवी ने की छेड़छाड़, पड़ोस में रहने युवक ने चार साल की मासूम से की गलत हरकत

गुरुग्राम के पटौदी की एक मस्जिद में कथित तौर पर मौलवी द्वारा नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं, बच्ची से छेड़छाड़ एक और मामला पालम विहार से सामने आया। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 12:35:20

गुरुग्राम: मस्जिद में खेलने गई मासूम बच्ची से मौलवी ने की छेड़छाड़, पड़ोस में रहने युवक ने चार साल की मासूम से की गलत हरकत

गुरुग्राम के पटौदी की एक मस्जिद में कथित तौर पर मौलवी द्वारा नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं, बच्ची से छेड़छाड़ एक और मामला पालम विहार से सामने आया। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से पलवल की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पटौदी थाना क्षेत्र में रहती है और घरों में काम करती है। सोमवार दोपहर उसकी नौ वर्षीय बड़ी बेटी मस्जिद में गई थी। उस दौरान वहां मौलवी ने बच्ची से छेड़छाड़ की। इसका बच्ची ने विरोध किया और वह रोते हुए घर पर पहुंची। अपनी मां को पूरा घटनाक्रम के बारे में बताया।

मोहल्ले के लोगों को पता चलने पर उन्होंने आरोपी मौलवी को जमकर पीट दिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की वीडियो वायरल कर दी। कई घंटे तक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही। सोमवार देर शाम पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर पटौदी थाने में मामला दर्ज कर आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

चार साल की बच्ची से छेड़छाड़

दूसरा मामला पालम विहार से सामने आया है। जहां, चार साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले युवक ने बाथरूम में छेड़छाड़ की। पुलिस ने बच्ची के मां की शिकायत पर पालम विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया और सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पालम विहार थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में ही किराए के मकान रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार रात को वह बरामदे में बैठी हुई थी और उसकी चार साल की बेटी बाथरूम में गई थी।

उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक भी अंदर चला गया। वह बच्ची के साथ गलत हरकत और छेड़छाड़ करने लगा, तभी वह भाग कर अंदर गई और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।

जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक गुरुग्राम में कैब चलाता है। सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान

कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'

CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'

अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'

कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया

जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें

सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक