न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम में गिरी अपार्टमेंट की छत, एक महिला की मौत, मलबे में अब भी फंसे हुए हैं 2 लोग

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां, के सेक्टर 109 में शिंटेल्स पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक अपार्टमेंट की छत का एक हिस्सा गिर गया। यहां 22 मंजिला इमारत की 6ठी मंजिल पर कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी हो रही थी। छत निर्माण के दौरान एक हिस्से का लेंटर गिरने से यह हादसा हुआ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Feb 2022 8:36:23

गुरुग्राम में गिरी अपार्टमेंट की छत, एक महिला की मौत, मलबे में अब भी फंसे हुए हैं 2 लोग

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां, के सेक्टर 109 में शिंटेल्स पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक अपार्टमेंट की छत का एक हिस्सा गिर गया। यहां 22 मंजिला इमारत की 6ठी मंजिल पर कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी हो रही थी। छत निर्माण के दौरान एक हिस्से का लेंटर गिरने से यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

इस हादसे में गुरुग्राम के डीसी निशांत यादव ने एक महिला की मौत की पुष्टि की है। महिला की डेड बॉडी बाहर निकाली गई है। डीसी निशांत यादव ने कहा, सेक्टर 109 की एक सोसाइटी में शाम करीब 6 बजे कुछ ब्लॉक नीचे गिर गए। इसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि फर्स्ट फ्लोर का 40-50 स्क्वायर फीट का हिस्सा गिर गया है। हादसे के बाद जो लोग बाहर आए थे, उनसे पता चला कि 3 लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं।

डीसी निशांत यादव ने कहा कि पहली मंजिल पर रहने वाली एक महिला और एक पुरुष अब भी फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अरुण श्रीवास्तव जो कि इंडियन रेलवे इंजीनियरिंग सर्विस के ऑफिसर हैं वह मलबे में आधा फंसे हुए हैं। उनकी बॉडी का निचला हिस्सा मलबे के नीचे हैं। उन्हें चोट भी लगी है। मलबे को हटाकर उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि 6ठे फ्लोर पर कुछ कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी हो रही थी, जिसके कारण भी हादसा हो सकता है।

सेक्टर 109 स्थित चिंतल्स पैराडाइसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक-डी टॉवर की 6ठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रेनोवेशन का काम चल रहा था। उसी दौरान ड्राइंग रूम का फ्लोर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके बाद 6ठी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर तक के सभी फ्लैट्स की छत और फ्लोर क्षतिग्रस्त हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?