न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत में एक्सपायरी डेट के रेमडेसिवर इंजेक्शन बेच रहा भाजपा के पूर्व पार्षद का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरोना महामारी के दौर में जहां रोजाना सैकड़ों की तादाद में लोगों की मौत हो रही है ऐसे समय में भी कुछ लोग अपने फायदे के लिए लोगों की जान से खेल रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 6:16:51

सूरत में एक्सपायरी डेट के रेमडेसिवर इंजेक्शन बेच रहा भाजपा के पूर्व पार्षद का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरोना महामारी के दौर में जहां रोजाना सैकड़ों की तादाद में लोगों की मौत हो रही है ऐसे समय में भी कुछ लोग अपने फायदे के लिए लोगों की जान से खेल रहे है। गुजरात के सूरत शहर से जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामले सामने आया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन बेचते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक भाजपा के पूर्व पार्षद का बेटा भी शामिल है।

डॉक्टर की सक्रियता से सामने आया मामला

एक संक्रमित कोरोना रोगी को इंजेक्शन लगाते समय डॉक्टर ने एक्सपायरी डेट देख दी और मरीज के परिजनों के बताया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि उन्होंने यह इंजेक्शन दिव्येश पटेल से लिया था और इसके लिए 7 हजार का भुगतान किया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच को सूचना दी गई। इस मामले में भाजपा की पूर्व पार्षद साधना पटेल के बेटे दिव्येश पटेल और उसके एक साथी को हिरासत में लिया। दिव्येश पटेल ने यह इंजेक्शन 7,000 रुपए में बेचा था।

एक साल पहले लिए थे इंजेक्शन

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपी दिव्येश ने बताया कि उसने रेमडेसिवर के कुछ इंजेक्शन केपी सिंघवी हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर हेड ऑफ डिपार्टमेंट विशाल अवस्थी से पिछले साल खरीदे थे। आरोपी का कहना है कि उसने एक ही इंजेक्शन बेचा है और मरीज के रिश्तेदार को बताया भी था कि उसके पास एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन हैं।

हालांकि, क्राइम ब्रांच को शक है कि आरोपी अपने बचाव में इस तरह के बयान दे रहा है। फिलहाल रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर दोनों आरोपियों से और पूछताछ जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती