न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुद से शादी करने जा रही क्षमा बिंदु, BJP नेता ने जताया विरोध, कहा - मंदिर में नहीं लेने देंगे फेरे

क्षमा समाजशास्त्र में ग्रेजुएट हैं और मौजूदा समय में एक प्राइवेट कंपनी के लिए वरिष्ठ भर्ती अधिकारी के रूप में काम करती हैं। उनके माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं। उनके पिता दक्षिण अफ्रीका में हैं और उनकी मां अहमदाबाद में रहती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jun 2022 10:32:15

खुद से शादी करने जा रही क्षमा बिंदु, BJP नेता ने जताया विरोध, कहा - मंदिर में नहीं लेने देंगे फेरे

शादी को लेकर लड़कियों की अलग-अलग ख्वाहिश होती है। लेकिन, गुजरात के वडोदरा की रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु की ख्वाहिश बिलकुल अलग है। क्षमा बिंदु इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हुई है। 11 जून को होने वाली इस शादी के लिए क्षमा ने लहंगा से लेकर पार्लर और ज्वेलरी तक सब बुक किया है। लेकिन इस शादी में सबसे चौकाने वाली बात यह है कि क्षमा खुद से शादी करने जा रही हैं। क्षमा फेरे लेने तक सभी रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगी। वे सिंदूर तक लगाएंगी। लेकिन शादी में न कोई दूल्हा होगा और न ही बारात। इस अनोखा शादी की बात जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इसके विरोध में भाजपा की नगर इकाई की उपप्रमुख सुनीता शुक्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सुनीता शुक्ला ने कहा, अगर उसकी शादी मंदिर में हो रही है, तो हम उसे ऐसा नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा, ऐसी शादियां हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। इतना ही नहीं सुनीता शुक्ला ने क्षमा बिंदु को मानसिक रूप से बीमार भी बताया है। बता दे, क्षमा समाजशास्त्र में ग्रेजुएट हैं और मौजूदा समय में एक प्राइवेट कंपनी के लिए वरिष्ठ भर्ती अधिकारी के रूप में काम करती हैं। उनके माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं। उनके पिता दक्षिण अफ्रीका में हैं और उनकी मां अहमदाबाद में रहती हैं।

सुनीता शुक्ला ने कहा कि हिंदू संस्कृति में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि लड़का किसी लड़के से शादी कर सकता है या लड़की लड़की से शादी कर सकती है। शुक्ल ने कहा कि मैं मंदिर में शादी के खिलाफ हूं, उसे किसी भी मंदिर में खुद से शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी शादियां हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। इससे हिंदुओं की आबादी कम होगी। अगर कुछ भी धर्म के खिलाफ जाता है, तो कोई कानून नहीं चलेगा।

kshama bindu,sologamy,bjp leader sunita shukla,marriage

हनीमून मनाने गोवा जाएंगी

उधर, क्षमा का कहना है कि उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने शादी के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा 'खुद से शादी करना खुद के लिए, बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह आत्म-स्वीकृति का काम है। लोग ऐसे किसी व्यक्ति से शादी करते हैं, जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया।' उन्होंने कहा, 'खुद से शादी करने को कुछ लोग अप्रासंगिक मान सकते हैं। लेकिन मैं जो दिखाना चाहती हूं वह यह है कि महिलाएं मायने रखती हैं।' आपको बता दे, क्षमा शादी के बाद हनीमून पर भी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी। आपको बता दे, इस तरह की शादी को सोलोगैमी या ऑटोगैमी कहा जाता है जिसमें एक व्यक्ति खुद से शादी करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत