न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: बड़ी बहन का था किसी से अफेयर, भाई ने सड़क पर उतारा मौत के घाट

गुजरात के बारोई गांव से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां, मंगलवार दोपहर एक भाई ने अपनी बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 10:58:55

गुजरात: बड़ी बहन का था किसी से अफेयर, भाई ने सड़क पर उतारा मौत के घाट

गुजरात के बारोई गांव से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां, मंगलवार दोपहर एक भाई ने अपनी बड़ी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह भागा नहीं, बल्कि खून से सना चाकू लेकर वहीं घूमता रहा। लड़की का भाई ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से कहा कि उसकी बहन का किसी के साथ अफेयर था, इसलिए उसने उसे मार दिया। मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

मरने वाली लड़की का नाम रीनाबा है। बताया जाता है कि वह किसी लड़के से प्यार करती थी। यह बात उसके भाई प्रेमसंग नारूभा राठौड़(21) को पसंद नहीं थी। इस वजह से वह अपनी बहन से गुस्सा रहता था। उसने कई कई बार बहन को यह रिश्ता खत्म करने के लिए समझाया था। वह उसे धमकी भी दे चुका था। जिस वक्त प्रेमसंग ने अपनी बहन की हत्या की, मौके पर कई लोग मौजूद थे। उनमें से कुछ घटना का वीडियो भी बनाते रहे। घरों के बाहर कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। उन्हें एक बुजुर्ग ने घर के अंदर करवा दिया। उन्होंने प्रेमसंग को वहीं खड़े रहने के लिए कहा। जवाब में प्रेमसंग ने उनसे कहा है कि चिंता मत करो, जब तक पुलिस नहीं आ जाती, तब तक मैं यहीं खड़ा रहूंगा।

आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि रीनाबा मारुति नगर इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान प्रेमसंग उसका पीछा करते-करते आ पहुंचा। उसने रीनाबा को रोका और चाकू से हमला करने लगा। रीनाबा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई और काफी देर तक तड़पती रही। बाद में उसने दम तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?