न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

300 यूनिट फ्री बिजली, 31 दिसंबर तक बिल माफ, केजरीवाल ने गुजरात में किया ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। इसी कड़ी में उन्होंने सूरत में पार्टी के चुनावी वादों का ऐलान किया है। केजरीवाल ने गुजरात में फ्री बिजली देने का वादा किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Jul 2022 2:38:25

300 यूनिट फ्री बिजली, 31 दिसंबर तक बिल माफ, केजरीवाल ने गुजरात में किया ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। इसी कड़ी में उन्होंने सूरत में पार्टी के चुनावी वादों का ऐलान किया है। केजरीवाल ने गुजरात में फ्री बिजली देने का वादा किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा, महंगाई इन दिनों काफी बढ़ गई है। ये बड़ी समस्या है। बिजली के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। जैसे हमने दिल्ली में फ्री बिजली दी। पंजाब में तीन महीने में फ्री बिजली दी। ऐसे ही हम गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद फ्री बिजली देंगे।

आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि गुजरात में आप की सरकार बनते ही 3 महीने के भीतर 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा राज्य में लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी और तीसरा सबसे बड़ा वादा किया है कि 31 दिसंबर तक का सारा पुराना बकाया बिल माफ किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा, बीजेपी ने कहा था कि 15 लाख देंगे। फिर कहा चुनावी जुमला था। वे कहते हैं, लेकिन हम गारंटी देते हैं। अगर हम काम न करें, तो अगली बार वोट न देना।

फ्री की रेवड़ी, भगवान का प्रसाद- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, गुजरात में शराब आसानी से मिल जाती है। हमें गैरकानूनी शराब बेंचकर चंदा इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं केजरीवाल ने पीएम मोदी के फ्री में रेवड़ी वाले बयान पर भी पलटवार किया। केजरीवाल ने कहा, हमने जनता में जो फ्री की रेवड़ी बांटी है, वो भगवान का प्रसाद है, जैसे फ्री बिजली, फ्री शिक्षा देना। लेकिन ये लोग फ्री की रेवड़ी सिर्फ अपने दोस्तों को देते हैं, उनके कर्ज माफ करते हैं। ये पाप है।

केजरीवाल ने कहा कि जनता को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं होते। अपने दोस्तों-मंत्रियों को देने से ऐसे हालात होते हैं। श्रीलंका वाला अपने दोस्तों को फ्री रेवड़ी देता था। अगर जनता को देता तो जनता उसके घर में घुसकर उसे ना भगाती। दोस्तों को फ्री रेवड़ी देना पाप है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?