न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटी के पिता बने Elon Musk, रखा ये अजीब नाम, जानें मतलब

हॉलीवुड सिंगर Grimes एक बार फिर मां बन गई हैं। 33 साल की Grimes ने टेस्ला के फाउंडर Elon Musk के साथ अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। इससे पहले Grimes और Elon Musk के पास X Æ A-12 नाम का बेटा है, जिसकी उम्र 2 साल है। दोनों इस बार बेटी के माता-पिता बने हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Mar 2022 11:13:57

बेटी के पिता बने Elon Musk, रखा ये अजीब नाम, जानें मतलब

हॉलीवुड सिंगर Grimes एक बार फिर मां बन गई हैं। 33 साल की Grimes ने टेस्ला के फाउंडर Elon Musk के साथ अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। इससे पहले Grimes और Elon Musk के पास X Æ A-12 नाम का बेटा है, जिसकी उम्र 2 साल है। दोनों इस बार बेटी के माता-पिता बने हैं। Elon और Grimes ने सरोगेसी की मदद से बेटी का स्वागत किया है। इस बार भी उन्होंने बच्चे का नाम अजब सा ही रखा है। वैनिटी फेयर के मुताबिक, दोनों ने बेटी को Exa Dark Sideræl नाम दिया है। वहीं बेटी का निकनेम Y है।

क्या है बच्ची के नाम का मतलब?

Grimes ने बेटी के अजीब नाम के बारे में भी वैनिटी फेयर को बताया। उन्होंने कहा कि Exa सुपरकंप्यूटिंग टर्म exaFLOPS की तरफ इशारा करता है। जबकि डार्क 'अज्ञात' को रिप्रेजेंट करता है। उन्होंने कहा, 'लोग इससे डरते हैं लेकिन यह सिर्फ फोटोन्स का ना होना है। डार्क मैटर ब्रह्माण्ड की खूबसूरत मिस्ट्री है।'

बच्ची के नाम का थर्ड पार्ट यानी Sideræl का उच्चारण 'sigh-deer-ee-el' है। Grimes के मुताबिक, ये sidereal शब्द की एल्वेन स्पेलिंग है। इसका मतलब है ब्रह्माण्ड का सही समय, स्टार और डीप स्पेस का समय, जो धरती से अलग है। इसके अलावा Sideræl का एक और मतलब है। यह Grimes की फेवरेट मूवी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से उनके फेवरेट किरदार Galadriel को भी समर्पित है।

Grimes ने बताया कि वह अपनी बेटी का नाम Odysseus Musk रखने के लिए लड़ाई कर रही थीं। हालांकि बाद में उन्होंने और Elon Musk ने बेटी का नाम Exa Dark Sideræl रखना सही समझा।

आपको बता दे, Exa Dark Sideræl Elon Musk का 7वां बच्चा है। इससे पहले उनके पास पहली पत्नी Justine Wilson से पांच बेटे (दो ट्विन्स और तीन ट्रिप्लेट्स) हैं। इन बच्चों के नाम Xavier Musk, Griffin Musk, Kai Musk, Saxon Musk और Damian Musk हैं। वहीं 2020 में Grimes संग Elon के 6ठे बच्चे X Æ A-12 का स्वागत किया था। अपने बेटे का नाम X Æ A-12 रखने के लिए Elon और Grimes चर्चा में रहे थे। दोनों का सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी उड़ा था।

वैसे सितम्बर 2021 में Elon और Grimes का ब्रेकअप हो गया था। दोनों ने तीन सालों तक रिश्ते में रहने के बाद अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। हालांकि अब Grimes ने इंटरव्यू में कहा कि वह और Elon एक बार फिर साथ हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, 'इसके लिए कोई शब्द नहीं है। मैं उन्हें अपना बॉयफ्रेंड कहती हूं लेकिन हमारा रिश्ता काफी फ्लूइड है। हम अलग-अलग घरों में रहते हैं। हम बेस्ट फ्रेंड्स हैं। हम एक दूसरे से लगातार मिलते रहते हैं। हमारा अपने तरह का रिश्ता चल रहा है और मैं दूसरे लोगों से इसे समझने की उम्मीद नहीं करती।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!