न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में जारी रहेगा GRAP-4, यूपी-हरियाणा प्रदूषण के लिए जिम्मेदार: गोपाल राय

राय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीएस-3 पेट्रोल वाहनों और बीएस-4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध जारी रखने पर जोर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 11:50:23

दिल्ली में जारी रहेगा GRAP-4, यूपी-हरियाणा प्रदूषण के लिए जिम्मेदार: गोपाल राय

नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिवाली पर राजधानी में पटाखे चलाए जाने के चलते एकाएक प्रदूषण में हुए इजाफे के बाद सोमवार को दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों संग बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान गोपाल राय ने बढ़ते प्रदूषण का ठीकरा पड़ोसी राज्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर फोड़ा। मीडिया से बातचीत के दौरान पर्यावरण मंत्री ने कहा कि ग्रिड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-4 (GRAP-4) के तहत प्रतिबंध दिल्ली-एनसीआर में आगे भी जारी रहेंगे।

राय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीएस-3 पेट्रोल वाहनों और बीएस-4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध जारी रखने पर जोर दिया। आवश्यक वस्तुओं का परिवहन करने वाले, आवश्यक सेवाओं से जुड़े या सीएनजी और बिजली से चलने वाले ट्रकों को छोड़कर, सभी ट्रकों के लिए दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। राजधानी में एंटी डस्ट कैंपेन को अगले 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। 18 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों की छुट्टियां आगे बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

राय ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों से भी अपनी अपील दोहराई, उनसे वैकल्पिक मार्गों पर बसों और ट्रकों के पुनर्निर्देशन की सुविधा के लिए पूर्वी और पश्चिमी परिधि पर टीमें तैनात करने का आग्रह किया।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में सोमवार की सुबह स्मॉग छा गया। सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध आदेश की अवहेलना करते हुए दिवाली की रात बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े जाने के बाद प्रदूषण बढ़ा है। इस घटना ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पहले से ही गंभीर प्रदूषण की समस्या को बदतर कर दिया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 10 बजे आनंद विहार में पीएम10 का स्तर 500 और पीएम2.5 का 473 रहा जो 'गंभीर' श्रेणी में था।कार्बन मोनोऑक्साइउ (सीओ) 131 पर 'मध्यम' श्रेणी में था।

बवाना में पीएम2.5 का स्तर 469 पर 'गंभीर' श्रेणी में और पीएम10 का 376 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया, जबकि सीओ 78 पर 'संतोषजनक' स्तर पर और एनओ2 12 पर 'अच्छी' श्रेणी में रहा।

द्वारका सेक्टर-8 स्टेशन पर सोमवार सुबह पीएम2.5 'गंभीर' श्रेणी में 444 पर पहुंच गया, जबकि पीएम 10 'बहुत खराब' श्रेणी में 360 पर था।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे टी3 क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में थी। यहाँ पीएम 2.5 का स्तर 431 और पीएम10 का 295 'खराब' श्रेणी में था।

प्रदूषण के लिए कौन जिम्मेदार?

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर पर्यावरण मंत्री ने कहा, दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध है। पटाखे यूपी और हरियाणा से दिल्ली लाए गए थे। दिल्ली, हरियाणा और यूपी की पुलिस भाजपा के नियंत्रण में और इन तीन पुलिस बलों की निगरानी के बीच कोई भी आम आदमी आसानी से पटाखों की आपूर्ति नहीं कर सकता है। कुछ विशिष्ट लोगों ने ऐसा किया है। अगर वह सक्रियता से काम करते तो रातों रात प्रदूषण में 100 अंकों की बढ़ोतरी से हम बच सकते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स