न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिलने से हड़कंप, केंद्र सरकार ने राज्‍यों को पत्र लिखकर किया अलर्ट

दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट मिलने के बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। कोरोना के नए वेरिएंट को वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है और इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 8:33:51

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिलने से हड़कंप, केंद्र सरकार ने राज्‍यों को पत्र लिखकर किया अलर्ट

दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट मिलने के बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। कोरोना के नए वेरिएंट को वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है और इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक केंद्र सरकार ने गुरुवार को इस बाबत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर अलर्ट किया है। केंद्र ने राज्‍यों से दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने या जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या स्वास्थ्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले या इन देशों के रास्ते आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी स्क्रीनिंग और जांच की जाए क्‍योंकि इन देशों में कोविड-19 के गंभीर प्रभावों वाले नए वैरिएंट के सामने आने की जानकारी मिली है।

भूषण ने कहा है कि कोरोना के इस वैरिएंट में बड़ी संख्या में म्‍यूटेशन हुए हैं। चूंकि हाल ही में वीजा पाबंदियों में ढील के चलते इसका देश के जनस्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है इसलिए जोखिम वाले देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की अनिवार्य रूप से कड़ी स्क्रीनिंग की जाए। यही नहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप इन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संपर्क में आए लोगों पर भी नजर रखी जानी चाहिए।

सरकार ने राज्‍यों से यह भी कहा है कि संक्रमित यात्रियों के नमूने तुरंत निर्दिष्ट आईजीएसएलएस भेजे जाएं। जीनोमिक जांच रिपोर्ट जल्द आए इसके लिए राज्य निगरानी अधिकारियों के जरिए संबंधित आईजीएसएलएस के साथ समन्वय स्थापित करे ताकि इस वैरिएंट के पाए जाने के बाद आवश्यक स्वास्थ्य उपाय किए जा सकें। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार रोकथाम उपायों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

डेली मेल में प्रकाशित खबरों के अनुसार ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर चेताया है जिसके बोत्सवाना में 32 म्यूटेशन पाए गए हैं। इसके अधिकांश म्यूटेशन अत्यधिक संक्रामक बताए गए हैं और वैक्सीन का असर भी इनपर कम है।

समाचार एजेंसी रायटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फि‍लहाल सीमित आंकड़े मिले हैं। विशेषज्ञ नए वैरिएंट को समझने के लिए सभी स्थापित निगरानी प्रणालियों के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के वैरिएंट पाए जा चुके हैं। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले कोरोना के बीटा वैरिएंट का पता चला था। कोरोना का बीटा वैरिएंट विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से लेबल आफ कंसर्न में शामिल किया जा चुका है।

ब्रिटेन और इजरायल लगाई उड़ानों पर रोक

नए वैरिएंट मिलने के बाद ब्रिटेन और इजरायल ने अफ्रीकी देशों से आने वाले पर्यटकों पर रोक लगा दी है। दक्षिण अफ्रीका में मिले नए कोरोना वैरिएंट के बाद एहतियातन यह फैसला लिया गया है। नए वैरिएंट मिलने के बाद ब्रिटेन ने छह अफ्रीकी देशों के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी है अब लंदन से इन देशों के लिए कोई विमान रवाना नहीं किया जाएगा। उड़ानों को रद्द करने की जानकारी यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने दी। ब्रिटेन ने गुरुवार को कहा कि यह दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से फैलने वाले संक्रमण को लेकर चिंतित है। साथ ही ब्रिटेन ने यह भी कहा कि नए वैरिएंट पर कोरोना वैक्सीन के प्रभाव को लेकर भी संदेह है कि यह पूरी तरह असर करेगा या नहीं।

ब्रिटेन ने अस्थायी तौर पर दक्षिण अफ्रीका, नामिबिया, बोत्सवाना, जिंबाब्वे, लिसोथो और एसवाटिनी पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही वहां से जो ब्रिटिश पर्यटक वापस लौट रहे हैं अब उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।

उधर, इजरायल के प्रधानमंत्री नफताली बेन्नेट और स्वास्थ्य मंत्री निटजन हारविट्ज ने फैसला किया कि दक्षिण अफ्रीका, लिसोथो, बोत्सवाना, जिंबाब्वे, मोजांबिक, नामिबिया व एसवाटिनी पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। साथ ही जो इजरायली नागरिक इन देशों से वापस लैट रहे हैं उन्हें 7 दिनों के लिए होटलों में क्वारंटाइन होना होगा। 2 नेगेटिव पीसीआर टेस्ट के बाद ही इन्हें घर भेजा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर