न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह: नहीं दिया जाएगा राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण, बताई ये वजह

बताया जा रहा है 22 जनवरी 2024 को होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 4:47:41

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह: नहीं दिया जाएगा राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण, बताई ये वजह

अयोध्या। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में बन रहे भव्य राममंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई नामचीन व्यक्तियों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। लेकिन अब जो समाचार आ रहे हैं, वह कुछ हैरान करने वाले हैं। बताया जा रहा है 22 जनवरी 2024 को होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। इसकी वजह भी बताई गई है। सूत्रों की मानें तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है, ऐसे में राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से फैसला लिया गया है कि देशभर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता नहीं भेजा जाएगा। मेजबान प्रदेश होने के नाते प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल शामिल होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महज 1 मिनट 24 सेकेंड में होगी। काशी के पंडितों ने यह मुहूर्त तय किया है। द्रविड़ बंधु पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और पंडित विश्वेश्वर शास्त्री ने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से मूल मुहूर्त होगा, जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा, यानी कुल 1 मिनट 24 सेकेंड का ही प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त होगा। इस मुहूर्त की शुद्धि भी की जाएगी। इसे काशी के विद्वान पंडितों की मौजूदगी में सम्पन्न किया जाएगा।

कौन-कौन होंगे शामिल?

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुल 7 हजार लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा, जिनमें 3 हजार VVIP होंगे। पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, RSS प्रमुख मोहन भागवत समेत 3 हजार VVIP को न्योता भेजा जा चुका है। इस लिस्ट में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, कंगना रनौत का नाम भी है। इसके अलावा देशभर से 4000 साधु-संतों को बुलाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया