Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निवेशकों को सरकार ने दिया नए वर्ष का तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना की बढ़ाई ब्याज दरें

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वाले निवेशकों को सरकार ने नए साल पर बड़ी सौगात दी है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए योजना के ब्याज दरों को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा 3 साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर ब्याज को 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 6:58:00

निवेशकों को सरकार ने दिया नए वर्ष का तोहफा, सुकन्या समृद्धि योजना की बढ़ाई ब्याज दरें

नई दिल्ली। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वाले निवेशकों को सरकार ने नए साल पर बड़ी सौगात दी है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए योजना के ब्याज दरों को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा 3 साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर ब्याज को 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया गया है। लेकिन दूसरी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। खासतौर से पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानि पीपीएफ के निवेशकों को फिर से मायूसी हाथ लगी है।

दूसरी बार सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज में बढ़ोतरी

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने 2023-24 की चौथी तिमाही जनवरी से मार्च तक के लिए छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा कर उनकी घोषणा कर दी है। छोटी बचत योजनाओं में केवल सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दरों में ही बदलाव किया गया है। बेटियों के लिए खासतौर से चलाई जा रही मोदी सरकार की स्कीम के ब्याज दर को 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले भी मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दरों को 7.6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया था। यानि मौजूदा वित्त वर्ष में इस योजना के लिए सरकार 0.6 फीसदी ब्याज दरें बढ़ा चुकी है।
इन स्कीमों के ब्याज दरों में बदलाव नहीं

वित्त मंत्रालय के सर्कुलर के मुताबिक सेविंग डिपॉजिट पर 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 मार्च 2024 तक 4 फीसदी ब्याज मिलेगा। 1 साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर 6.9 फीसदी, 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7 फीसदी, 5 साल के डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी ब्याज को बरकरार रखा गया है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.7 फीसदी ब्याज दर को बरकरार रखा गया है। किसान विकास पत्र में निवेश करने वालों के 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा और ये 115 महीने में मैच्योर करेगा। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 8.2 फीसदी ब्याज इस तिमाही में मिलेगा। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम अकाउंट स्कीम में निवेश पर 7.4 फीसदी ब्याज मिलेगा।

पीपीएफ के निवेशकों में मायूसी


पब्लिक प्रविडेंट फंड के ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को केवल 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा। अप्रैल 2020 के बाद से ही पीपीएफ के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका