न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की वैक्सीन ना लगवाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगा Google!

गूगल ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि अगर वो कोविड​​​​-19 टीकाकरण नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। इतना ही नहीं वो अपने वेतन से भी हाथ धो बैठेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 8:32:15

कोरोना की वैक्सीन ना लगवाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगा Google!

गूगल ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि अगर वो कोविड​​​​-19 टीकाकरण नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। इतना ही नहीं वो अपने वेतन से भी हाथ धो बैठेंगे।

CNBC की रिपोर्ट के अनुसार Google के टॉप मैनेजमेंट द्वारा जारी एक ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मचारियों के पास अपने टीकाकरण की स्थिति घोषित करने और सबूत दिखाने वाले दस्तावेज अपलोड करने या मेडिकल व धार्मिक छूट से जुड़े आवेदन करने के लिए 3 दिसंबर तक का समय दिया गया था। Google ने कहा कि वह 3 दिसंबर तक जिन कर्मचारियों ने अपने टीकाकरण का स्टेटस अपलोड नहीं किया है, उनसे संपर्क करना शुरू कर देगा।

गूगल की तरफ से ये बात उन कर्मचारियों के लिए कही गई है जिनका टीकाकरण नहीं हुआ था और जिनके छूट अनुरोध स्वीकृत नहीं थे।

CNBC के अनुसार Google ने कहा - जिन कर्मचारियों ने 18 जनवरी तक टीकाकरण नियमों का पालन नहीं किया है, उन्हें 30 दिनों के लिए “भुगतान किए गए प्रशासनिक अवकाश” पर रखा जाएगा।

सीएनबीसी ने बताया, इसके बाद 6 महीने तक 'अवैतनिक व्यक्तिगत अवकाश' पर रखा जाएगा और उसके बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को 30 दिनों के अवकाश पर भेजा जाएगा और इस दौरान का पैसा उन्हें मिलेगा। इसके बाद उन्हें 6 महीने के अवकाश पर भेज दिया जाएगा और इस कार्यकाल के लिए उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। इस दौरान भी अगर वो नियमों को पूरा नहीं कर पाए हैं तो इसके बाद उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, Google ने CNBC रिपोर्ट पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा, 'हम अपने उन कर्मचारियों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो टीका लगवा सकते हैं, और हमारी टीकाकरण नीति के पीछे मजबूती से खड़े हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती