न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गूगल ने कन्नड़ को भारत की सबसे भद्दी भाषा बताया, हुई आलोचना तो मांगी माफी, कहा - यह टेक्निकल गलती है

बढ़ते विवाद के चलते गुरुवार को गूगल इंडिया के प्रवक्ता ने बयान देकर भारतीयों से माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ टेक्निकल गलती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 11:04:49

गूगल ने कन्नड़ को भारत की सबसे भद्दी भाषा बताया, हुई आलोचना तो मांगी माफी, कहा - यह टेक्निकल गलती है

गूगल इंडिया के प्रवक्ता ने भारतीयों से माफी मांगी है दरअसल, गूगल के सर्च इंजन ने कन्नड़ को भारत की सबसे भद्दी भाषा बताया था। गूगल पर जब भी कोई यूजर ‘ugliest language in India’ (भारत की सबसे भद्दी भाषा) सर्च करता था तो जवाब में ‘कन्नड़ भाषा’ लिखा आता था। इसको लेकर कर्नाटक सरकार ने गूगल कंपनी को नोटिस देने की भी बात कही थी। इसके साथ ही गूगल को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। बढ़ते विवाद के चलते गुरुवार को गूगल इंडिया के प्रवक्ता ने बयान देकर भारतीयों से माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ टेक्निकल गलती है। यह कंपनी की अपनी कोई सोच नहीं है। गूगल इंडिया के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी से कहा कि सर्च हमेशा ही सच नहीं होता है। कई बार इंटरनेट पर सवाल करने पर चौंकाने वाले जवाब सामने आ सकते हैं। हम जानते हैं कि यह अच्छा नहीं है। हालांकि इनको लेकर जब भी हमें कोई शिकायत मिलती है तो हम विशेष ध्यान देते हुए सुधारात्मक कार्रवाई करते हैं।

गूगल इंडिया के एक प्रवक्ता ने ने कहा कि साथ ही हम अपने एल्गोरिद्म में भी लगातार सुधार करते हैं। हालांकि इसमें गूगल की अपनी कोई राय नहीं होती है। इस गलतफहमी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर हम सभी से माफी मांगते हैं।

2500 साल पुरानी कन्नड़ भाषा का अपना एक अलग इतिहास

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और बेंगलुरु मध्य से भाजपा सांसद पीसी मोहन समेत कई नेताओं ने गूगल की इस हरकत की आलोचना की थी। कर्नाटक के मंत्री अरविंद लिंबावली ने कहा कि करीब 2500 साल पहले अस्तित्व में आई कन्नड़ भाषा का अपना एक अलग इतिहास है। कन्नड़ भाषा कन्नड़ लोगों का गौरव है। अब यदि गूगल इसे सबसे भद्दी भाषा कहता है, तो यह इस गौरव को कलंकित करने की कोशिश है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल