न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Google for India Event 2021 : इंस्टाग्राम रील को टक्कर देने के लिए गूगल ने लांच किया YouTube Shorts, यूजर्स बना सकेंगे 60 सेकेंड का वीडियो

Google For India के इस इवेंट के आयोजन के दौरान गूगल सर्च (Google Search) के वाइस प्रेजिडेंट पांडू नायक ने इस बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में कंपनी ने कई और फीचर्स और कुछ महत्वपूर्ण अपडेट व अन्य बातों की घोषणा भी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 2:46:18

Google for India Event 2021 : इंस्टाग्राम रील को टक्कर देने के लिए गूगल ने लांच किया YouTube Shorts, यूजर्स बना सकेंगे 60 सेकेंड का वीडियो

Google for India इवेंट समाप्त हो गया है। गूगल ने आज अपने गूगल फॉर इंडिया इवेंट में यू-ट्यूब शॉर्ट्स (Youtube Shorts) को लॉन्च किया है। साथ ही इवेंट में ऐलान किया गया है कि गूगल क्लासरूम में नए फीचर्स जोड़े जाएंगे, जो स्टूडेंट्स के काफी काम आएंगे। इसके अलावा Google Career Certificate की घोषणा भी की गई है।

यू-ट्यूब शॉर्ट्स टिकटॉक जैसी ही ऐप है। अभी तक यूजर केवल यू-ट्यूब की मेन ऐप में ही छोटे वीडियोज़ एंजॉय कर सकते थे। अब अलग से ऐप पर यूजर्स छोटे वीडियो शूट करके शेयर कर सकते हैं। यहां वीडियो की अधिकतम समय सीमा 60 सेकेंड है।

इसके अलावा गूगल फॉर इंडिया इवेंट में गूगल ने बताया कि हम जल्द ही भारत में एक ऐसा फीचर लाने वाला है, जिसमें आप सर्च की हुई जानकारी को ऊंची आवाज के साथ-साथ पांच भाषाओं में सुन सकेंगे। Google For India के इस इवेंट के आयोजन के दौरान गूगल सर्च (Google Search) के वाइस प्रेजिडेंट पांडू नायक ने इस बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में कंपनी ने कई और फीचर्स और कुछ महत्वपूर्ण अपडेट व अन्य बातों की घोषणा भी की है। गूगल का यह ग्लोबल फर्स्ट फीचर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है जो सूचना को सुनकर समझने में सहज महसूस करते हैं। इसके तहत आप गूगल असिस्टेंट से सर्च रिजल्ट को पढ़ने के लिए कह सकते हैं। यह फीचर ड्राइविंग के दौरान काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा गूगल का यह फीचर उन लोगों के लिए भी काफी उपयोगी होगा, जिनकी आंखें खराब हैं और वे अच्छे से देख नहीं सकते। अब वह हर तरह की जानकारी सुन सकेंगे।

दुकानदारों के लिए माय शॉप फीचर

छोटे दुकानदारों के लिए My Shop फीचर लाने पर काम किया जा रहा है। इस फीचर की मदद से एक छोटा दुकानदार अपनी दुकान की सभी चीजों को गूगल पे (Google Pay) पर शोकेस कर सकेगा। Google Pay पर भी एक स्पेशल फीचर मिलने वाला है। इसकी मदद से यूजर को बैंक अकाउंट लिखना नहीं पड़ेगा। गूगल पे पर बैंक अकाउंट नंबर के लिए स्पीक (बोलने) का फीचर जुड़ने वाला है। मतलब अब बोलकर भी अकाउंट लिखा जा सकेगा। इसके अलावा Google Pay पर जल्द ही हिंग्लिश का ऑप्शन मिलेगा।

क्लाइमेट चेंज और मौसम के अपडेट पर कर रहे काम

Google की प्रोडक्ट मैनेजर Nofar Peled Levi के मुताबिक क्लाइमेट चेंज और मौसम के अपडेट को फास्ट पेस में पहुंचाने के लिए Google लगातार काम कर रहा है। लोगों को रियर टाइम इंफॉर्मेशन दिया जा रहा है। Google की तरफ से IMD अपडेट के हिसाब से लोगों के फोन पर अलर्ट भेजा जा रहा है। भारत में बाढ़ एक बड़ी समस्या है, जिससे बचने के लिए Google सरकार के साथ लोगों तक मदद पहुंचा रहा है।

Nofar Peled Levi के मुताबिक AI रिसर्च लैब ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। इसके लिए google ने सोशल गुड्स प्रोग्राम के लिए Mitra प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत हेल्थ वर्कर गर्भवती महिलाओं तक मदद पहुंचाती है। साथ ही उनके डेटा कलेक्शन का काम करती हैं।

Nofar Peled Levi के मुताबिक AI हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गयी है। यह हमारे जटिल काम को आसान बना रही है। AI एक शानदार टूल है। यह पर्यावरण के साथ हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद कर रही है। इसके लिए हमने 2019 में Google ने AI रिसर्च लैब का निर्माण किया। जिससे सोशल गुड्स के लिए AI का इस्तेमाल किया जा सके। Google भारत में 18 AI बेस्ड प्रोडक्ट को सपोर्ट कर रही है।

टेक महिंद्रा के साथ पार्टनरशिप

गूगल ने बताया कि भारत में 6,000 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक कई गूगल सर्टिफाइड कोर्स उपलब्ध हैं। इसके साथ ही गूगल ने NASSCOM फाउंडेशन और Tech Mahindra के साथ स्कॉलरशिप के पार्टनरशिप की भी जानकारी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर