न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, अब घर के पास ही मिलेगी सुविधा

पासपोर्ट सेवाओं को देशभर में व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए विदेश मंत्रालय (एमईए) और डाक विभाग ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 8:51:06

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, अब घर के पास ही मिलेगी सुविधा

पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए सरकार की ओर से अच्छी खबर आई है। अब पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार देशभर में डाकघरों के माध्यम से संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) की संख्या 442 से बढ़ाकर 600 करने की तैयारी कर रही है। अगले पांच वर्षों में इस योजना के लागू होने से नागरिकों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं होगी, और वे अपने नजदीकी डाकघर में पासपोर्ट बनवा सकेंगे।

विदेश मंत्रालय और डाक विभाग का समझौता

पासपोर्ट सेवाओं को देशभर में व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए विदेश मंत्रालय (एमईए) और डाक विभाग ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। डाक विभाग की महाप्रबंधक मनीषा बंसल बादल और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव के जे श्रीनिवास ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते को अगले पांच वर्षों के लिए नवीनीकृत किया गया है।

600 केंद्रों का लक्ष्य

समझौते के तहत, 2028-29 तक देश में पासपोर्ट सेवा केंद्रों की संख्या 600 तक बढ़ाने की योजना है। इससे आम नागरिकों को अधिक सुविधा मिलेगी, और पासपोर्ट सेवाओं का वार्षिक ग्राहक आधार 35 लाख से बढ़कर एक करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

पोस्ट ऑफिस से कैसे बनवाएं पासपोर्ट?

अब पासपोर्ट के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पोस्ट ऑफिस के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर पंजीकरण और आवेदन किया जा सकता है। प्रक्रिया इस प्रकार है:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन: पासपोर्ट के लिए पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।
फीस और फॉर्म सबमिट करें: ऑनलाइन आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करें।
तारीख और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: आपको वेरिफिकेशन के लिए एक तारीख दी जाएगी। उस दिन अपने डॉक्यूमेंट्स लेकर नजदीकी डाकघर जाएं।
फिंगर प्रिंट और रेटिना स्कैन: वेरिफिकेशन के दौरान यह प्रक्रिया पूरी होगी।

जरूरी दस्तावेज

पासपोर्ट आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

- जन्म प्रमाण पत्र
- हाईस्कूल की मार्कशीट
- वोटर आईडी
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड
- नोटरी द्वारा तैयार हलफनामा

डाकघर में प्रक्रिया पूरी होगी

डाकघर में आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। यदि सभी दस्तावेज सही पाए गए, तो पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं