न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वो वक्त गया जब भारत को कोई भी आँख दिखाकर निकल जाता था: राजनाथ सिंह

वहीं दूसरी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स में भारत को लेकर प्रकाशित लेख का मुद्दा लंदन में उठा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 12:26:33

वो वक्त गया जब भारत को कोई भी आँख दिखाकर निकल जाता था: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। ब्रिटेन दौरे पर गए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात ब्रिटिश पीएम के आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन में हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देशों ने अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक, बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी में ढालने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

वहीं दूसरी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स में भारत को लेकर प्रकाशित लेख का मुद्दा लंदन में उठा दिया। बुधवार को उन्होंने कहा कि बीजिंग ने भी भारत को बड़े वैश्विक आर्थिक खिलाड़ी और रणनीतिक शक्ति के तौर पर स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने कह दिया कि अब कोई भी भारत को आंख दिखाकर बचकर नहीं निकल सकता है।

दोनों देश संबंध मजबूत करने पर सहमत

रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन और अन्य समान विचारधारा वाले देशों को शांतिपूर्ण और स्थिर वैश्विक नियम आधारित व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना चाहिए और भारत के उत्थान में सहयोगी बन सकते हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक ने भी व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच चल रहे मुक्त व्यापार समझौते को सफल निष्कर्ष पर लाया जा सकता है। मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को राम दरबार की प्रतिमा उपहारस्वरूप दी। इस मुलाकात के दौरान ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सर टिम बैरो भी मौजूद रहे।

भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता

इससे इतर लंदन के इंडिया हाउस में एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन का भी अब भारत को लेकर नजरिया बदल चुका है और चीन, भारत को एक उभरती आर्थिक ताकत और रणनीतिक ताकत के रूप में स्वीकार करता है। राजनाथ सिंह ने इसकी वजह देश के तेज आर्थिक विकास और मजबूत विदेश नीति को दिया। राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि गलवान घाटी में हुई भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प के बाद भी चीन का भारत के प्रति रुख बदला है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अब भारत को कमजोर देश नहीं माना जाता बल्कि इसे उभरती हुई वैश्विक ताकत के तौर पर देखा जाता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि 'अब ऐसा नहीं है कि कि भारत को आंख दिखा के जो चाहे सो निकल जाए।' उन्होंने कहा कि 'हम किसी को भी दुश्मन देश के तौर पर नहीं देखते, लेकिन दुनिया इस बात से वाकिफ है कि भारत और चीन के रिश्तों में तनाव है। हालांकि हम चाहते हैं कि अपने पड़ोसी देशों और दुनिया के अन्य देशों के साथ दोस्ताना संबंध रखें।'

उन्होंने भारत और चीन के रिश्तों को लेकर कहा, 'हम किसी को भी हमारे दुश्मन के तौर पर नहीं देखते हैं, लेकिन दुनिया को पता है कि फिलहाल भारत और चीन के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं। हालांकि, हम हमारे सभी पड़ोसियों और दुनिया के सभी देशों के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं।'

लेख में क्या?

दरअसल, फूडान यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के डायरेक्टर झांग जियाडोंग ने 'भारत नैरेटिव' लेख लिखा था। इसमें उन्होंने बीते चार सालों में भारत की घरेलू और विदेश में स्थिति में आए बदलाव पर चर्चा की थी।

PIB के अनुसार, लेख में कहा गया है कि विदेश नीति में भारत की रणनीतिक सोच में एक और बदलाव आया है और यह स्पष्ट रूप से एक महान शक्ति रणनीति की ओर बढ़ रहा है। प्रोफेसर झांग कहते हैं, 'जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है, उन्होंने अमेरिका, जापान, रूस और अन्य देशों और क्षेत्रीय संगठनों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए बहु-संरेखण रणनीति की वकालत की है।'

राजनाथ सिंह ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर हैं और यह किसी भी भारतीय विदेश मंत्री का बीते बीस सालों में यह पहला दौरा है। राजनाथ सिंह ने लंदन में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरून से भी मुलाकात की। लंदन के ट्रिनिटी हाउस में ब्रिटिश रक्षा मंत्री ग्रांट शैप्स और राजनाथ सिंह ने भारत-ब्रिटेन के रक्षा उद्योग के सीईओ के गोलमेज सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी