न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 फरवरी को ऑल टाइम हाई पर था सोना, कीमतों में आई 200 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 200 रुपये की गिरावट के साथ 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Feb 2025 1:45:12

10 फरवरी को ऑल टाइम हाई पर था सोना, कीमतों में आई 200 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट

हर रोज नए रिकॉर्ड के झंडे गाड़ने वाला सोना मंगलवार को अपने ऑल टाइम हाई कीमत ₹88,500 से नीचे उतर आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत सात दिनों से चली आ रही तेजी पर विराम लगाते हुए 200 रुपये की गिरावट के साथ 88,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 200 रुपये की गिरावट के साथ 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 900 रुपये की गिरावट के साथ 96,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ-साथ चांदी भी लगातार महंगी होती चली गई है। व्यापारियों ने कहा कि फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की कांग्रेस के समक्ष गवाही से पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जिस पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के भविष्य के ब्याज दर-कटौती मार्ग के बारे में जानकारी के लिए बारीकी से नजर रखी जाएगी।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता सोना बीते 10 फरवरी को 2,430 रुपये बढ़कर 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। पिछले सात सत्रों में सोना 5,660 रुपये या 6.8 प्रतिशत चढ़ा था। इस साल पीली धातु 8,910 रुपये या 11.22 प्रतिशत बढ़ी है। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना वायदा 333 रुपये घटकर 85,483 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। दिन के दौरान पीली धातु वायदा 86,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों का मत

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी कहते हैं कि शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स में सोने में उछाल आया, क्योंकि टैरिफ संबंधी चिंताओं ने घबराहट में खरीदारी को बढ़ावा दिया। केंद्रीय बैंकों ने सोना जमा करना जारी रखा। हालांकि, मजबूत रुपये ने एमसीएक्स में बढ़त को सीमित कर दिया, जिससे शाम के सत्र से पहले यह 85,450 रुपये पर पहुंच गया, जो लगातार अस्थिरता को दर्शाता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि कुछ मुनाफावसूली के बावजूद, वैश्विक व्यापार युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता की चिंताओं से उत्साहित सोने की कीमतें अभी भी 2,900 डॉलर के स्तर से ऊपर बनी हुई हैं।

चांदी का वायदा भाव आज

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 1,030 रुपये या 1.08 प्रतिशत गिरकर 94,265 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर पर, अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 2,933 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इंट्राडे सत्र में, यह 34 डॉलर प्रति औंस या 1. 16 प्रतिशत बढ़कर 2,968 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक