न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोना की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी भी हुई मजबूत, जानें आज के भाव

सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी का दौर लौट आया है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 9:22:21

सोना की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी भी हुई मजबूत, जानें आज के भाव

सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी का दौर लौट आया है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 88,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

ट्रेड वॉर के चलते सोने की कीमतों में उछाल

कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क लगाने की पुष्टि के बाद वैश्विक स्तर पर व्यापार तनाव बढ़ गया है। इसके जवाब में चीन और कनाडा ने भी अमेरिका के खिलाफ कड़े कदम उठाने की घोषणा की, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों में अनिश्चितता बढ़ी। इस स्थिति के चलते निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आई है।

चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल

औद्योगिक मांग और सोने में आई मजबूती के कारण चांदी की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी का भाव 1,500 रुपये बढ़कर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि सोमवार को इसका बंद भाव 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। अप्रैल अनुबंधों के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 32.70 डॉलर बढ़कर 2,933.80 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर सोना लगभग 1% बढ़कर 2,921.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

ब्याज दरों में कटौती की बढ़ी उम्मीद

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, हाल ही में जारी किए गए आईएसएम विनिर्माण पीएमआई आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे हैं, जिससे वैश्विक आर्थिक मंदी के संकेत मिले हैं। इसके अलावा, बेरोजगारी के बढ़ते दावे, कमजोर आवासीय आंकड़े और उपभोक्ता खर्च में गिरावट भी अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व उम्मीद से पहले ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं