न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में सोने की कीमतों में तेजी, 1 हफ्ते में 1910 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड

देशभर में सोने की कीमतों में तेजी जारी है। 24 कैरेट गोल्ड एक हफ्ते में 1910 रुपये और 22 कैरेट 1750 रुपये महंगा हुआ है। जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद समेत प्रमुख शहरों में ताजा गोल्ड और चांदी की कीमतें और सोने के आयात में उछाल की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 9:22:58

देश में सोने की कीमतों में तेजी, 1 हफ्ते में 1910 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड

देशभर में सोने की कीमतें लगातार ऊंचाइयों को छू रही हैं। बीते एक हफ्ते के अंदर 24 कैरेट सोने की कीमत में 1910 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड भी पीछे नहीं रहा और इसकी कीमतों में 1750 रुपये की उछाल देखने को मिली है। अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना इस समय 97,730 रुपये में बिक रहा है। आज हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के ताजा दामों की जानकारी दे रहे हैं—

प्रमुख शहरों में सोने की ताजा कीमतें (प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली:

24 कैरेट: ₹97,730

22 कैरेट: ₹89,600

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई:

24 कैरेट: ₹97,580

22 कैरेट: ₹89,450

हैदराबाद:

24 कैरेट: ₹97,580

22 कैरेट: ₹89,450

अहमदाबाद:

24 कैरेट: ₹97,630

22 कैरेट: ₹89,500

भोपाल:

24 कैरेट: ₹97,630

22 कैरेट: ₹89,500

जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़:

24 कैरेट: ₹97,730

22 कैरेट: ₹89,600

चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतें भी इस सप्ताह में उतार-चढ़ाव का शिकार रहीं। वर्तमान में देश में चांदी 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही है और फिलहाल इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है।

मार्च में सोने का आयात 192% तक बढ़ा

वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 में भारत का सोने का आयात 192.13 प्रतिशत बढ़कर 4.47 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो देश का कुल सोने का आयात 27.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 45.54 अरब डॉलर था। दूसरी ओर, मार्च महीने में चांदी के आयात में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह घटकर 11.93 करोड़ डॉलर रह गया, जो कि पिछले साल की तुलना में 85.4 प्रतिशत कम है। वित्त वर्ष 2024-25 में चांदी का आयात भी 11.24 प्रतिशत घटकर 4.82 अरब डॉलर रह गया है।

कौन है भारत का सबसे बड़ा गोल्ड सप्लायर?

भारत के लिए सबसे बड़ा सोने का आपूर्तिकर्ता देश स्विट्जरलैंड रहा है, जिसकी हिस्सेदारी कुल आयात में 40 प्रतिशत है। इसके बाद यूएई (16%) और दक्षिण अफ्रीका (10%) का स्थान रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं