न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, आज इतना हुआ सस्ता

अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेड वॉर के असर से सोने की कीमतों में भारी गिरावट, MCX पर सोना 1,200 रुपए सस्ता होकर 91,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानें चांदी का भाव और प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 15 May 2025 12:14:33

सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, आज इतना हुआ सस्ता

अमेरिकी डॉलर की मजबूती, वैश्विक व्यापार युद्ध और भारत-पाकिस्तान तनाव में कमी के बीच गुरुवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना सुबह लगभग 11:35 बजे 1200 रुपए यानी 1.26% की गिरावट के साथ 91,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

चांदी का भाव

पिछले सत्र में सोने के दाम लगभग 1.5% गिरकर 92,265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। पिछले एक सप्ताह में MCX गोल्ड की कीमतों में 3% से अधिक की गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक सुबह 11:30 बजे MCX पर 4 जुलाई 2025 डिलीवरी वाली चांदी 1075 रुपए या 1.13% गिरकर 94,476 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में सोने की कीमतें

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 83,747 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 91,360 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 83,893 रुपए और 24 कैरेट 91,520 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 84,132 रुपए और 24 कैरेट का 91,780 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। बैंगलोर में 22 कैरेट सोना 83,958 रुपए और 24 कैरेट 91,590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

क्यों गिर रहा है सोने का भाव?

सोने की कीमत गिरने का मुख्य कारण अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील से जुड़े हालात हैं, जिसने बुलियन मार्केट की धारणा को प्रभावित किया है। व्यापारी और निवेशक अपनी लॉन्ग पोजीशन खत्म कर मुनाफावसूली कर रहे हैं।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स, और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव जैसे कई कारणों से प्रभावित होती है। सोना केवल निवेश का माध्यम नहीं बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। शादी और त्योहारों के दौरान सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमत पर असर पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त