न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले की वैश्विक स्तर पर निंदा, पीएम मोदी को फोन कर नेताओं ने जताया समर्थन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय का गहरा समर्थन मिल रहा है। दुनियाभर के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा की है और भारत के साथ एकजुटता दिखाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 5:24:15

पहलगाम आतंकी हमले की वैश्विक स्तर पर निंदा, पीएम मोदी को फोन कर नेताओं ने जताया समर्थन

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत को वैश्विक मंच पर एकजुट समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ, और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पीएम मोदी से बातचीत कर इस जघन्य आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन इस कठिन समय में भारत के साथ है।”

एक अन्य पोस्ट में मंत्रालय ने बताया, “नीदरलैंड के पीएम डिक स्कोफ ने भी प्रधानमंत्री मोदी से बात की और सीमा पार हुए इस अमानवीय हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के हर रूप और उसकी हर अभिव्यक्ति को पूरी तरह अस्वीकार किया।”

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संघर्ष को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करेगा।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी इस हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए पीएम मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में फ्रांस भारत और उसके लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग जारी रहेगा।”

इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पीएम मोदी से संवाद कर इस वीभत्स हमले की निंदा की और भारत के लिए अपने समर्थन की पुनः पुष्टि की।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी, जिसमें कम से कम 26 लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों में एक नेपाली पर्यटक भी शामिल था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब