न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखण्ड को समृद्धि के नए रास्ते पर ले जाएगा वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2023, मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देहरादून में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2023 का उद्घाटन करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 3:36:44

उत्तराखण्ड को समृद्धि के नए रास्ते पर ले जाएगा वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2023, मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनावों के बाद तीन प्रदेशों में विजयी हुई भाजपा के लिए मुख्यमंत्री तय करने का काम करने के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के दूसरे कार्यों को भी उसी प्रमुखता के साथ करते आ रहे हैं, जैसा वे पहले करते रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार उनके दौरों और कार्यक्रमों की जानकारी देता रहता है।

अब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान जारी करके जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देहरादून में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2023 का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री इस अवसर पर संबोधित भी करेंगे। उत्तराखंड में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है। पीएमओ ने कहा, ‘‘शांति से समृद्धि’’ थीम वाला यह शिखर सम्मेलन उत्तराखंड को नए रास्ते पर ले जाएगा और बहुत आगे रखेगा।

कौन-कौन होगा शामिल?

शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के अलावा दुनियाभर से हजारों निवेशक और प्रतिनिधि भाग लेंगे। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि इसमें केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ-साथ प्रमुख उद्योगपति भी भाग लेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। आयोजन से पहले देहरादून को सजाया-संवारा जा रहा है। सड़कों को खास तौर पर सजाया गया है और समिट में पहुंच रहे मेहमानों का स्वागत करने के लिए शहर को बेहतरीन ढंग से तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से कहा कि शिखर सम्मेलन के आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ा आयोजन है। शिखर सम्मेलन से पहले धामी ने राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश भर के प्रमुख शहरों और ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम में कई रोड शो किए।

उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। धामी ने कहा कि अब इन एमओयू को लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं जिनमें स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की क्षमता है। इस अवसर पर पीएम मोदी इस आयोजन का उत्तराखंड करेंगे और कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे शुरू किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स