Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने छात्रा को चाकू से गोदा, 13 सेकेंड में किए 8 वार

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि मनचला बेरहमी से छात्रा को चाकू से गोद रहा है। 13 सेकेंड में उसने करीब 8 बार चाकू से वार किया है। एक लड़का उसे बार-बार खींच कर हटा रहा है, फिर भी वो नहीं मान रहा और ताबड़तोड़ वार पर वार किए जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 11:01:11

छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने छात्रा को चाकू से गोदा, 13 सेकेंड में किए 8 वार

बिहार के गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से डॉक्टरों ने पटना के PMCH कर दिया। यह मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का है। यह घटना रविवार को हुई। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि मनचला बेरहमी से छात्रा को चाकू से गोद रहा है। 13 सेकेंड में उसने करीब 8 बार चाकू से वार किया है। एक लड़का उसे बार-बार खींच कर हटा रहा है, फिर भी वो नहीं मान रहा और ताबड़तोड़ वार पर वार किए जा रहा है। बाद में लोगों के जुटने पर वह किसी तरह कंट्रोल में आया और फरार हो गया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रतापपुर गांव निवासी असरफ अली के पुत्र गुड्डा के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, छात्रा मकतब विद्यालय में 8वीं में पढ़ती है। वह रोज अपने गांव से आरोपी के गांव में पढ़ने जाती थी। गुड्डा छात्रा को हमेशा परेशान करता था। इसको लेकर कई बार छात्रा के परिजनों ने उसके घरवालों से इसकी शिकायत की थी। रविवार को भी छात्रा जब पढ़ने के लिए प्रतापपुर जा रही थी, तभी उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर पहले तो वह शांत हो गया। इसके बाद छात्रा के घर लौटने वाले रास्ते पर घात लगाकर बैठ गया। जैसे ही छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ वापस लौट रही थी। उस पर हमला कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका